🔥 ट्रेंडिंग અરવલ્લી SOG પોલીસની સફળ કામગીરી: ખેડા... ગોધરામાં 2,500થી વધુ લાભાર્થીઓ માટેનું... जिलाधिकारी मधुसूदन हुलंगी ने देवरिया म... सरकार ने दिल्ली में 273 कैप्फ कंपनियों... ग्रैप उपायों के बावजूद दिल्ली का ए.क्य... दिल्ली ट्रैफ़िक पुलिस ने बांग्ला साहिब...
23 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

एसपी ने अर्दली रूम में की लंबित विवेचनाओं की समीक्षा, 15 दिन में निस्तारण के निर्देश

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 23 अक्टू. 2026, 02:54 PM 👁 14
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, जघन्य अपराधों में वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मजबूत चार्जशीट दाखिल करने के निर्देश।

उरई, जालौन। जनपद में अपराध नियंत्रण और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत ने पुलिस लाइन उरई स्थित सभागार में विवेचकों के साथ अर्दली रूम का आयोजन किया। इस दौरान लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जघन्य अपराधों सहित विभिन्न मामलों की विवेचनात्मक कार्यवाही का गहन मूल्यांकन किया गया। समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक ने संबंधित विवेचकों को निर्देश दिए कि जघन्य अपराधों में वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों और गवाहों के बयानों का समयबद्ध संकलन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, विवेचनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कर न्यायालय में मजबूत चार्जशीट प्रस्तुत की जाए, ताकि दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। एसपी ने साइबर अपराधों की विवेचना में तेजी लाने और लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही विशेष अभियान चलाकर सभी वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। 15 दिन में निस्तारण का अल्टीमेटम पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से वर्ष 2025 तथा उससे पूर्व की सभी लंबित विवेचनाओं को अगले 15 दिनों के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित करने की कड़ी हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि विवेचना में अनावश्यक देरी या कार्य के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्देशों का पालन न करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
बैठक में संबंधित पुलिस अधिकारी एवं विवेचकगण उपस्थित रहे। एसपी ने सभी को निर्देशों का गंभीरता से पालन करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।
📲Get App