🔥 TRENDING Cybercrime Alert: India Faces Major Cy... Thane: Political Rivalries Escalate in... શેલામાં PSIની પત્નીનો ચેઈન લૂંટાયો : સ... Comedian's UP Crime Joke Sparks Respon... Raveena Tandon Celebrates Birthday Wit... Shah Rukh Khan's Memorable IIFA Moment...
28 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
एसपी के जनता दरबार में 20 फरियादियों ने रखी अपनी समस्याएं

एसपी के जनता दरबार में 20 फरियादियों ने रखी अपनी समस्याएं

✍️ Reporter: Satveer Singh 🗓 22 Sep 2026, 10:48 PM 👁 47
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अरवल। आमजन की शिकायतों और समस्याओं के समाधान को लेकर मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक, अरवल के कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कुल 20 आगंतुकों ने अपनी-अपनी समस्याएं और शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।
पुलिस अधीक्षक ने सभी फरियादियों की समस्याओं को बारी-बारी से ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित मामलों की जानकारी ली। शिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसपी ने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए समस्याओं के समाधान की दिशा में आवश्यक पहल करने को कहा। जनता दरबार के माध्यम से फरियादियों को अपनी बात सीधे पुलिस अधीक्षक तक पहुंचाने का अवसर मिला। इससे पुलिस प्रशासन और आमजन के बीच संवाद को और मजबूत करने की पहल को बल मिला।
📲Get App