🔥 ट्रेंडिंग संगरी टुडे ने भारत के 5 प्रमुख स्थल बत... खंडवा टीम को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य... मनमोहन कोहली: द ट्राइब्यून में विशेष प... पल्ला में बिजली कटौती से पानी लेने की... VGGS 2027 में निवेश के लिए गुजरात ने र... छत्तीसगढ़ IPS अधिकारी का वायरल वीडियो...
23 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

एसडीपीओ कुमार संजय ने जनता दरबार में आमजनों की सुनी समस्याएं

✍️ रिपोर्टर: Kumar Raushan 🗓 23 अक्टू. 2026, 09:15 AM 👁 25
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार संजय द्वारा गुरुवार को आयोजित जनता दरबार में आमजनों की शिकायतों एवं समस्याओं की सुनवाई की ।

अरवल।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार संजय द्वारा गुरुवार को आयोजित जनता दरबार में आमजनों की शिकायतों एवं समस्याओं की सुनवाई की । जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं जनसरोकार से जुड़े मामलों से महोदय को अवगत कराया।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी आवेदनों एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक, संवेदनशीलता एवं निष्पक्षता के साथ सुना गया। प्राप्त मामलों के त्वरित, पारदर्शी एवं विधिसम्मत निष्पादन हेतु संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही सभी शिकायतों के समयबद्ध निष्पादन, प्रभावी अनुश्रवण एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि आमजन को शीघ्र न्याय, बेहतर पुलिस सेवा एवं पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास की भावना को और सुदृढ़ किया जा सके।
📲Get App