🔥 TRENDING राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह में पीएम श्... कंधवा ज़िला पंचायत के मुख्य कार्यपालन... વાહનો પર જાતિવાદી લખાણ દૂર કરવા માટે જ... प्रधान न्यायाधीश ने पोलियो बूथ से बाल... शाजापुर जिला चिकित्सालय का कलेक्टर द्व... आयुष्मान आरोग्य मंदिर मझियाखार में राष...
22 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

एसडीएम चंदेरी श्री मनीष धनगर ने कुंवरपुर एवं नानकपुर ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कर आंगनवाड़ी, स्कूल एवं स्वास्थ्य केंद्र पर नोटिस जारी किए

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 22 Nov 2026, 08:02 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कुंवरपुर और नानकपुर ग्राम पंचायतों के निरीक्षण में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्कूल, दस्तावेज़, अवैध शराब विक्रय और स्वास्थ्य केंद्र पर कई निर्देश और नोटिस जारी किए गए।

शनिवार को एसडीएम चंदेरी श्री मनीष धनगर ने कुंवरपुर और नानकपुर ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को नाश्ता भोजन वितरण न करने के कारण समूह को हटाने के निर्देश दिए और नोटिस जारी किए।

स्कूल में बिजली कनेक्शन की व्यवस्था और स्कूली बच्चों द्वारा गणवेश पहन कर स्कूल आने के निर्देश प्राचार्य को दिए गए।

पंचायत भवन में दस्तावेज़ एवं रिकॉर्ड न मिलने पर पंचायत सचिव को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

ग्राम कुंवरपुर में अवैध शराब विक्रय की सूचना मिलने पर तत्काल ज़ब्ती की कार्यवाही कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कराया गया। उप स्वास्थय केंद्र के निरीक्षण में सीएचओ अनुपस्थित पाये जाने पर नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए।
📲Get App