🔥 TRENDING भागलपुर में शारदीय नवरात्र का शुभारंभ:... बिडवार प्रीमियर लीग: यूनिक अवेंजर्स और... 48 घंटे में 28 पटवारी सस्पेंड 137 को क... बलिया लोक उत्सव में भाजपा नेता अजय शंक... બગસરા પોલીસને 14 વર્ષ જૂના અપહરણ કેસમા... सुमेरपुर के बाबा गांव में नवरात्रि के...
11 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

एस पी ने सुगौली थाना का किया औचक निरीक्षण

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 11 Oct 2026, 09:45 PM 👁 10
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मोतिहारी एस पी स्वर्ण प्रभात ने किया सुगौली थाना का औचक निरीक्षण

मोतिहारी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट


एसपी स्वर्ण प्रभात ने किया सुगौली थाना का औचक निरीक्षण, मेस की व्यवस्था से हुए संतुष्ट मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात अचानक सुगौली थाना पहुंचे और औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कर्मियों की उपस्थिति की जांच की। साथ ही थानाध्यक्ष कार्यालय एवं पुलिस निरीक्षक कार्यालय का जायजा लेकर विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के क्रम में एसपी ने थाना परिसर में संचालित मेस का भी निरीक्षण किया। उन्होंने रसोईघर, भोजन तैयार करने की व्यवस्था, बावर्ची और मेनू की जानकारी ली। मेस की साफ-सफाई एवं सुव्यवस्थित संचालन को देखते हुए उन्होंने संतुष्टि जाहिर की।

एसपी ने बताया कि थाना परिसर स्थित मेस में कुल 36 पुलिसकर्मियों के लिए भोजन तैयार किया जाता है। इसमें थाना के अधिकारी, महिला पुलिस अधिकारी और अन्य पुलिसकर्मी सुबह-शाम एक साथ बैठकर भोजन करते हैं। उन्होंने मेस की व्यवस्था को बेहतर बताते हुए इसके सुव्यवस्थित संचालन की सराहना की।

उन्होंने कहा कि मेस की व्यवस्था और संचालन में बेहतर कार्य करने को लेकर पुलिस निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष को पुरस्कृत किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस जवानों से परिचय भी प्राप्त किया और थाना की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मौके पर पुलिस निरीक्षक मुन्ना कुमार, थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।
📲Get App