🔥 TRENDING विद्यार्थियों को मिड टर्म परीक्षा में... बरांटी थाना क्षेत्र के बिदुपुर स्टेशन... सरपंच पति शौकिन धाकड़ व सचिव द्वारा ला... CAG Investigates Urea Subsidy Diversio... 18-year-old Jeet Biswas hangs himself... A-One Steels India Approves Q2 FY27 Re...
14 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
एनटीपीसी सीबी साउथ परियोजना का मिसाल जुलूस आज से चालू

एनटीपीसी सीबी साउथ परियोजना का मिसाल जुलूस आज से चालू

✍️ Reporter: Niranjan Kumar Saw 🗓 28 Sep 2026, 07:12 PM 👁 119
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

एनटीपीसी सीबी साउथ परियोजना का मिसाल जुलूस

*ND NEWS 24 | हजारीबाग | झारखंड*
*दिनांक: 28 सितंबर 2026*

*केरेडारी में NTPC/CB साउथ परियोजना के खिलाफ ग्रामीणों का बिगुल, 29 सितंबर को महा-धरना*

*केरेडारी (प्रतिनिधि):* केरेडारी प्रखंड के लोगों ने NTPC साउथ / CB साउथ कोयला परियोजना के विरोध में मोर्चा खोल दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार *पेटो, लाई शुकवार, चट्टीबारियातू, केरेडारी, पगार, पचड़ा और जोरदाग* गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने एकजुट होकर परियोजना का विरोध करना शुरू कर दिया है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कंपनी बिना ग्रामीणों की सहमति के जबरन जमीन अधिग्रहण करना चाहती है, जिससे पूरा क्षेत्र विस्थापित हो जाएगा।

*29 सितंबर को पूरा केरेडारी बंद:*
ग्रामीणों ने ऐलान किया है कि *दिनांक 29/09/2026 (सोमवार) को पूरा केरेडारी में NTPC साउथ परियोजना के खिलाफ विशाल धरना प्रदर्शन* किया जाएगा। इसमें सातों गांव के हजारों ग्रामीण केरेडारी मुख्य चौक पर जुटेंगे।

ग्रामीणों का कहना है कि एनटीपीसी सीबी साउथ परियोजना वापस जाओ

*REPORT | निरंजन कुमार साहू | ND NEWS 24, हजारीबाग*
*संपर्क: ndnews24hzbg@gmail.com | आपकी आवाज, हमारी पहचान*
📲Get App