🔥 ट्रेंडिंग केरल दादी ने रेत में कर्सिव लेखन सिखाक... 4 ਨਵੰਬਰ ਪੰਜਾਬ ਆਉਣਗੇ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ! ਸੰਗਰ... जालंधर में एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी... भोपाल: व्हाट्सएप स्टेटस पर 17 वर्षीय ल... देवास में तेज़ कार ने दो महिलाओं और 80... वाळूज एमआयडीसीत कंटेनरने दुचाकीला धडकल...
25 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्वास्थ्य

एन एम सी एच में अखिल भारतीय लैब टेक्निशन वार्षिक अधिवेशन

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 25 अक्टू. 2026, 06:21 PM 👁 15
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पटना एन एम सी एच में अखिल भारतीय लैब टेक्नि⁶शन का वार्षिक अधिवेशन आयोजित

पटना से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

पटना एनएमसीएच में अखिलमेडिकल लैब टेक्निशन काभारतीय मेडिकल लैब टेक्नीशियन का वार्षिक अधिवेशन आयोजित
पटना: बिहार की राजधानी पटना स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) में रविवार को अखिल भारतीय मेडिकल लैब टेक्नीशियन का वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किया।
अधिवेशन में मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में हो रहे अनुसंधान, आधुनिक जांच तकनीकों और नई पद्धतियों से संबंधित जानकारियां साझा की गईं। इसका उद्देश्य शोध और तकनीकी विकास का लाभ आम लोगों तक पहुंचाना तथा बीमारियों की जांच में सटीकता बढ़ाना है।
कार्यक्रम में बताया गया कि आधुनिक लैब तकनीक से बीमारियों की सही पहचान करने में मदद मिलती है। इससे चिकित्सकों को मरीजों के इलाज के लिए बेहतर निर्णय लेने और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने में सहायता मिलती है।
इस अवसर पर एनएमसीएच के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट डॉ. प्रणव दत्त वर्मा और कॉलेज की प्रिंसिपल प्रोफेसर उषा कुमारी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। अधिवेशन में मेडिकल लैब टेक्नीशियनों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई।
📲Get App