🔥 ट्रेंडिंग 23 ਸਾਲ ਦੇ ਮੁੰਡੇ ਦਾ ਕਾਰਾ ! ਜੇਲ੍ਹ ''ਚੋਂ... Tourists Flock to Sigagudda Hill in Ha... Sandalwood Celebrates Ganesh's 20 Year... Mysore Dasara concludes successfully,... RBI Introduces Major Fixed Deposit Rul... Scientists Synthesize Artificial Gold...
25 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्वास्थ्य

एम्स भोपाल में कैंसर जागरूकता हेतु 'रन फॉर लाइफ' ग्रीन रन का आयोजन

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 25 अक्टू. 2026, 02:06 PM 👁 23
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

एम्स भोपाल के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग ने कैंसर जागरूकता बढ़ाने के लिए 'रन फॉर लाइफ – रन अगेंस्ट कैंसर' कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें प्रो. माधवानंद कर और अन्य प्रमुख अतिथियों ने कैंसर की शीघ्र पहचान और स्वस्थ जीवनशैली पर जोर दिया।

एम्स भोपाल के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी (कैंसर सर्जरी) विभाग ने अन्य विभागों के सहयोग से कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय पर जांच एवं उपचार का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के लिए ‘रन फॉर लाइफ – रन अगेंस्ट कैंसर’ का आयोजन किया।

मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) माधवानंद कर (कार्यपालक निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एम्स दरभंगा) ने कैंसर की शीघ्र पहचान, समय पर उपचार, नियमित शारीरिक व्यायाम और कैंसर मरीजों के प्रति संवेदनशीलता के महत्व पर जोर दिया। श्री संदेश जैन, उप निदेशक (प्रशासन) ने स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की।

प्रतिभागियों की आयु और क्षमता के अनुसार तीन श्रेणियाँ निर्धारित की गईं—बुजुर्गों, बच्चों, मरीजों और कैंसर से उबर चुके लोगों के लिए 1 किलोमीटर की ग्रीन वॉक, संकाय सदस्यों, कर्मचारियों, उनके परिजनों और आम नागरिकों के लिए 3 किलोमीटर की फन रन/वॉक तथा धावकों एवं फिटनेस प्रेमियों के लिए 5 किलोमीटर की ग्रीन रन। दौड़ से पूर्व प्रतिभागियों ने डॉ. मुद्दा सोफिया के मार्गदर्शन में योग सत्र में भाग लिया, जिसके पश्चात शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने हेतु सुश्री मोना दांगी और जसविंदर कौर द्वारा सामूहिक ज़ुम्बा सत्र का संचालन किया गया।

सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विनय कुमार ने अन्य विभागों के स्टाफ सदस्यों के साथ मिलकर इस आयोजन के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
📲Get App