🔥 TRENDING पंचायत आम चुनाव 2026 Madhya Pradesh Congress Seva Dal Annou... Garbage Heap Found Near Jaipur Mayor's... Lieutenant governor chairs j&k Higher... सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: अवैध... विधायक देविया राणे ने मोर्ले के सातेरी...
04 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

एमपी में चलती कार में युवती से गैंगरेप, हाईवे पर घटना को दिया गया अंजाम।

✍️ Reporter: Surya bhan singh 🗓 30 Oct 2026, 11:09 AM 👁 51
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
उज्जैन में इंदौर निवासी 20 वर्षीय युवती ने पांच लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती के बयान के अनुसार, उसकी इंस्टाग्राम के जरिए उज्जैन निवासी एक युवक से दोस्ती हुई थी। सोमवार को वह उससे मिलने उज्जैन पहुंची, जहां वह मेघदूत होटल के सामने खड़ी कार में बैठी। युवती का आरोप है कि इसके बाद कार में अन्य लोग भी सवार हुए और उसके साथ मारपीट तथा सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

आरोप है कि बाद में उसे इंदौर में अरविंदो अस्पताल के पास छोड़कर आरोपी चले गए। युवती ने पुलिस को लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर चक्रेश जैन और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, घटना की सटीक जगह और कार के पूरे रूट की जांच की जा रही है। मामले में लगाए गए आरोपों की जांच जारी है और कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
📲Get App