🔥 TRENDING Mitchell Santner's Diving Catch Disman... J&K Private Universities Rules Receive... Delhi Firm Gifts iPhone 16 to Staff fo... Kohli Stuns Crowd with One-Handed Divi... Rivar Group inks ₹3,000 crore MoU with... Fact Check: AI‑Generated Video Misrepr...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

एमएलसी चुनाव: जालौन के 24 मतदान केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 23 Oct 2026, 06:34 PM 👁 53
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मतदाताओं की सुरक्षा सर्वोपरि, पोलिंग बूथों पर निरीक्षक स्तर के अधिकारी तैनात; एसपी सुरेशचन्द्र रावत ने दी सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी।

उरई, जालौन। इलाहाबाद–झांसी खंड स्नातक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में जिलाधिकारी जालौन समीर तथा पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेशचन्द्र रावत ने उरई और जालौन स्थित मतदान केंद्रों का संयुक्त रूप से निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जनपद जालौन के सभी 24 मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को प्रभारी नियुक्त किया गया है, ताकि मतदान प्रक्रिया पर निगरानी रखने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा जा सके।
मतदाताओं के सुरक्षित और सुचारू आवागमन के लिए प्रवेश मार्ग से लेकर मतदान केंद्रों तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन का उद्देश्य है कि मतदाता बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें और मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं, पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी बाइट में आवश्यक जानकारी दी। प्रशासन ने निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया है।
📲Get App