🔥 ट्रेंडिंग असम में गिरफ्तार हुए त्रिपुरा शिक्षक ह... सीसीआई ने असम के तामुलपुर में निष्पक्ष... पाकिस्तानी स्पिन दिग्गज ने कहा यू-19 ए... सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक में बाइक टैक्... असम के लंका में दो नाबालिग स्कूल लड़कि... असम के मुख्यमंत्री ने झूठे ट्रांसपोर्ट...
21 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

एकादशी के अवसर पर सैनी समाज के 32 जोडों का विवाह सम्मेलन आयोजित निकाली निकासी

✍️ रिपोर्टर: Hira Lal Bhoorani 🗓 21 नव. 2026, 08:28 AM 👁 16
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
एकादशी के अवसर पर सैनी समाज के 32 जोडों का विवाह सम्मेलन आयोजित निकाली निकासी

खैरथल हीरालाल भूरानी

राजगढ कस्बे के बांदीकुई सड़क मार्ग पर स्थित गंगाबाग मे सैनी समाज का विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। सैनी समाज के प्रवक्ता विष्णु सैनी ने बताया की सैनी समाज के विवाह समारोह में 32 जोडों का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य बाजार से बैंड बाजों के सामूहिक निकासी निकाली गई जिसका बाजार में व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। आयोजित विवाह सम्मेलन में सभी का पंडितों द्वारा पाणिग्रहण संस्कार कराने के उपरांत सामूहिक भोज का आयोजन कर प्रत्येक जोडे को घरेलू सामान एवं उपहार भेट कर विदा किया गया। इस मौके पर सैनी समाज सहित अन्य समाज के सैंकडों लोग मौजूद थे।
📲Get App