🔥 TRENDING Tripura CM holds key meeting with Amit... एयर स्ट्राइक की सूचना पर मेडिकल कॉलेज... Punjab Police's CASSO raid in Jalandha... Amritsar Farmers Demand Opening of Ata... बेटे के जन्मदिन पर 93 विद्यार्थियों को... पुलिस ने बाल विवाह रोकने की शपथ ली: SP...
29 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

एकल विद्यालय की बेटियों से नए मतदाता बनने और देशहित में मतदान की अपील

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 29 Nov 2026, 04:32 PM 👁 27
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

महमूदपुर स्कूल में ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए बेटियों को मतदान के प्रति किया जागरूक, नए वोट बनवाने का दिया संदेश

कासगंज। जनपद कासगंज के गंजडुंडवारा देहात मंडल स्थित महमूदपुर स्कूल में एकल विद्यालय की बेटियों के साथ ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेटियों को नए वोट बनवाने तथा देशहित में मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री सुमन संघर्षी उपस्थित रहीं। वहीं जिलाध्यक्ष डॉ. अनीता उपाध्याय ने बेटियों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मतदान प्रत्येक नागरिक का महत्वपूर्ण अधिकार है और देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी को मतदाता बनना चाहिए तथा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि सुमन संघर्षी, जिलाध्यक्ष डॉ. अनीता उपाध्याय एवं जिला महामंत्री अमृता सिंह ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने बेटियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए जागरूक रहने और देशहित में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के संयोजक दुर्वेश रहे। इस अवसर पर जिला महामंत्री अमृता सिंह, जयबाला, रीना, अंजली, शिवानी, कविता, तन्नू कुमारी सहित महिला मोर्चा की अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहीं। कार्यक्रम की जानकारी भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री अमृता सिंह द्वारा उपलब्ध कराई गई।
📲Get App