🔥 TRENDING Krishnagiri Secures ₹9,542 Crore Inves... Tamil Nadu secures ₹1.73 trillion in i... Priyansh Arya's 19-6 Blitz Leads Delhi... Teen Athlete Hima Ninama of Madhya Pra... Court Rules Husband Cannot Cite Separa... Kejriwal Hints at Massive Women Turnou...
25 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

एक वर्ष पूर्व अयोध्या धाम में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर फहराया गया था भगवा धर्मध्वज, आज भी स्मृतियों में जीवंत है वह दिव्य क्षण

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 25 Nov 2026, 04:36 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सदियों की तपस्या और करोड़ों रामभक्तों के संकल्प का प्रतीक है श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का धर्मध्वज

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा धर्मध्वज के आरोहण का वह दिव्य क्षण आज भी रामभक्तों के हृदय में श्रद्धा, गौरव और उत्साह का संचार करता है। आज से ठीक एक वर्ष पूर्व घटित इस ऐतिहासिक पल की स्मृतियां आज भी लोगों के रोम-रोम को पुलकित कर देती हैं। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर फहराया गया भगवा धर्मध्वज केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि सदियों की तपस्या, पीढ़ियों के संकल्प और कोटि-कोटि रामभक्तों की अटूट आस्था का प्रतीक है। यह धर्मध्वज भारत की सांस्कृतिक चेतना, सनातन परंपरा और राष्ट्रीय स्वाभिमान का उद्घोष करता है। धर्मध्वज का यह गौरवपूर्ण आरोहण देशवासियों को प्रभु श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और जनकल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। रामराज्य की अवधारणा में निहित सेवा, न्याय, समरसता और लोककल्याण के आदर्श आज भी समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं। प्रभु श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करते हुए जनसेवा और लोककल्याण के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाने का संदेश इस पावन अवसर से मिलता है। इस अवसर पर प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि उनकी कृपा सभी पर बनी रहे और देश में सुख, शांति, समृद्धि तथा सद्भाव का वातावरण कायम रहे।
📲Get App