🔥 ट्रेंडिंग ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ-ਫਗਵਾੜਾ ਰੋਡ 'ਤੇ ਵੱਡਾ ਟਰੈਫਿਕ... सरगुजा जिले के लहपटरा टोल प्लाजा पर सा... खेमचंद ने कहा, सीमा से अधिक कोई निधि उ... मेघालय में 2026 शिक्षक पात्रता परीक्षा... मेघालय में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने 12... मेघालय HC के मुख्य न्यायाधीश ने किशोर...
04 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

’’ एक पेड़ मॉं के नाम ’’ अभियान अंतर्गत आज कोरबा के टी.पी. नगर जोनांतर्गत कोहड़िया मुख्य मार्ग के किनारे वृक्षारोपण किया गया।

✍️ रिपोर्टर: Vishwanath Pratap Singh 🗓 03 सित. 2026, 01:08 AM 👁 22
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

एक पेड़ मॉं के नाम ’’ अभियान अंतर्गत आज कोरबा के टी.पी. नगर जोनांतर्गत कोहड़िया मुख्य मार्ग के किनारे वृक्षारोपण किया गया।

एक पेड़ मॉं के नाम ’’ अभियान अंतर्गत आज कोरबा के टी.पी. नगर जोनांतर्गत कोहड़िया मुख्य मार्ग के किनारे वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने अपनी सहभागिता देते हुये पौधों का रोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण व हरित कोरबा के संकल्प को गति दी।कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के दिशा निर्देशन में जिला प्रशासन व नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वन विभाग के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित कोरबा के संकल्प के साथ विगत 18 जुलाई से ’’ एक पेड़ मॉं के नाम ’’ अभियान के तहत सघन वृक्षारोपण का कार्य संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत आज कोरबा के टी.पी. नगर जोनांतर्गत कोहड़िया मुख्य मार्ग के किनारे वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर उद्यान अधीक्षक आनंद राठौर, संतोष यादव, मनमोहन, गोपी, कार्तिक राम, पूरन सहित अन्य नागरिकगणों ने पौधों का रोपण किया तथा पर्यावरण के संरक्षण व हरित कोरबा के संकल्प के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।
📲Get App