🔥 ट्रेंडिंग ದರ್ಶನ ದರ್ಶನ रानी मुखर्जी की माँ कृष्णा मुखर्जी का... धुरंधर के गॉरव गेरा ने रवि किशन से गोर... गायक जोड़ी कोस्ला-रघु ने ट्रिब्यून साक... तमिल फ़िल्म "राम एंड लीला" का नया गाना...
23 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

एक किलोवाट कनेक्शन पर 4.84 लाख का बिजली बिल देख उड़े होश

✍️ रिपोर्टर: ashif 🗓 23 सित. 2026, 03:18 AM 👁 21
यहाँ देखें: 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

एक किलोवाट के घरेलू बिजली कनेक्शन पर 4.84 लाख रुपये का बिल आने से उपभोक्ता के होश उड़ गए। यह घटना बिजली विभाग की लापरवाही को उजागर करती है।

सिंहपुर/अमेठी
नौखेड़ा गांव निवासी दिनेश कुमार के घरेलू बिजली कनेक्शन पर 4,84,787.54 रुपये का बिल आने से परिवार की परेशानी बढ़ गई है। पीड़ित के मुताबिक उसके घर में महज एक किलोवाट का कनेक्शन है और वह नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान करता रहा है।
दिनेश कुमार का कहना है कि करीब तीन वर्ष पहले डिजिटल मीटर लगने के बाद बिल की राशि अचानक बढ़ने लगी। बिल में सुधार के लिए वह कई बार विद्युत विभाग के कार्यालय के चक्कर लगा चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब इतनी बड़ी रकम का बिल आने के बाद उसने आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराकर बिलिंग और मीटर की जांच कराने की मांग की है।
पीड़ित ने वास्तविक बिजली खपत के आधार पर बिल संशोधित कराने की मांग की है। उसका कहना है कि इतनी बड़ी राशि का भुगतान करना उसके परिवार के लिए संभव नहीं है।
एसडीओ जगदीशपुर अनमोल सिंह ने बताया कि अभी उनके पास शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार निस्तारण कराया जाएगा।
📲Get App