🔥 TRENDING बेतूल के एससी छात्रावास की 1973‑1985 क... शहर से सटे मुफसिल थाना क्षेत्र के पिपर... राजा गुर्जर ने जनकपुर फायरिंग FIR पर क... Haryana to Build Largest Modern Restho... Delhi Police Constable Walks Out of We... Cyclone Akvan Triggers Early Fog Over...
22 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
एक किलोवाट कनेक्शन पर 4.84 लाख का बिजली बिल देख उड़े होश
Local

एक किलोवाट कनेक्शन पर 4.84 लाख का बिजली बिल देख उड़े होश

✍️ Reporter: ashif 🗓 23 Sep 2026, 03:18 AM 👁 107
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

एक किलोवाट के घरेलू बिजली कनेक्शन पर 4.84 लाख रुपये का बिल आने से उपभोक्ता के होश उड़ गए। यह घटना बिजली विभाग की लापरवाही को उजागर करती है।

सिंहपुर/अमेठी
नौखेड़ा गांव निवासी दिनेश कुमार के घरेलू बिजली कनेक्शन पर 4,84,787.54 रुपये का बिल आने से परिवार की परेशानी बढ़ गई है। पीड़ित के मुताबिक उसके घर में महज एक किलोवाट का कनेक्शन है और वह नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान करता रहा है।
दिनेश कुमार का कहना है कि करीब तीन वर्ष पहले डिजिटल मीटर लगने के बाद बिल की राशि अचानक बढ़ने लगी। बिल में सुधार के लिए वह कई बार विद्युत विभाग के कार्यालय के चक्कर लगा चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब इतनी बड़ी रकम का बिल आने के बाद उसने आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराकर बिलिंग और मीटर की जांच कराने की मांग की है।
पीड़ित ने वास्तविक बिजली खपत के आधार पर बिल संशोधित कराने की मांग की है। उसका कहना है कि इतनी बड़ी राशि का भुगतान करना उसके परिवार के लिए संभव नहीं है।
एसडीओ जगदीशपुर अनमोल सिंह ने बताया कि अभी उनके पास शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार निस्तारण कराया जाएगा।
📲Get App