🔥 TRENDING ಗಜೇಂದ್ರಗಡದಲ್ಲಿ ಹಿಂದೂ ಗಣಪತಿ ಉತ್ಸವದ ಬಗ್ಗ... રિપોર્ટર સંજુ નનેમા Full Traffic Congestion Reported at Mi... Map error labels Assam as ‘Akom’, prom... Assam Launches 5-Year Plan to Boost To... IRFC Grants ₹4,200-Crore Term Loan to...
29 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
ECG एवं NCD सेवाओं को सुदृढ़ करने पर जोर, 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की नियमित स्वास्थ्य जांच की अपील
Health

ECG एवं NCD सेवाओं को सुदृढ़ करने पर जोर, 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की नियमित स्वास्थ्य जांच की अपील

✍️ Reporter: Raju Choudhary 🗓 28 Sep 2026, 11:54 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ECG एवं NCD सेवाओं को सुदृढ़ करने पर जोर, 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की नियमित स्वास्थ्य जांच की अपील

कटिहार दिनांक 27 तारीख को राज्य स्तर से प्राप्त दिशा-निर्देशों के आलोक में जिले में गैर-संचारी रोग (NCD) की रोकथाम एवं समय पर पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच एवं उपचार सेवाओं को और सुदृढ़ किया जा रहा है। विशेष रूप से 30 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के लोगों में उच्च रक्तचाप, मधुमेह एवं हृदय संबंधी जोखिमों की समय पर पहचान के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इसी क्रम में स्वास्थ्य संस्थानों में ECG जांच की सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। वहीं NCD कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों की BP एवं ब्लड शुगर की नियमित जांच, जोखिम वाले व्यक्तियों की पहचान, आवश्यक परामर्श, उपचार एवं फॉलोअप की व्यवस्था की जा रही है। उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह से प्रभावित पात्र मरीजों को सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से निःशुल्क आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई है कि 30 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के व्यक्ति समय-समय पर अपना BP, ब्लड शुगर एवं आवश्यकतानुसार ECG अवश्य कराएं। प्रारंभिक अवस्था में इन रोगों की पहचान होने से समय पर उपचार एवं जीवनशैली में आवश्यक बदलाव के माध्यम से गंभीर जटिलताओं के जोखिम को कम किया जा सकता है।
स्वस्थ जीवन के लिए लोगों को नियमित व्यायाम एवं शारीरिक गतिविधि, संतुलित एवं पौष्टिक खान-पान, नमक एवं अत्यधिक वसायुक्त भोजन के सीमित सेवन, तंबाकू एवं अन्य हानिकारक पदार्थों से दूरी तथा नियमित स्वास्थ्य जांच को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की सलाह दी गई है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि जिले में ECG एवं NCD सेवाओं की नियमित समीक्षा की जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि स्वास्थ्य संस्थानों पर आमजन को आवश्यक जांच एवं उपचार सेवाएं सुगमता से उपलब्ध हों। उन्होंने उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह की नियमित स्क्रीनिंग, मरीजों के फॉलोअप तथा निःशुल्क दवाओं की उपलब्धता की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने को कहा है।
सिविल सर्जन ने कहा कि उच्च रक्तचाप और मधुमेह लंबे समय तक बिना स्पष्ट लक्षणों के भी रह सकते हैं। इसलिए लोगों को अपनी स्वास्थ्य स्थिति के प्रति सजग रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य केवल बीमारी का इलाज करना नहीं, बल्कि उसकी समय पर पहचान, नियमित फॉलोअप और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति लोगों को जागरूक कर गंभीर जटिलताओं को रोकना भी है। उन्होंने आमजन से अपील की कि अपने नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान पर उपलब्ध NCD सेवाओं का लाभ लें और नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं।
स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि “समय पर जांच, सही उपचार और स्वस्थ जीवनशैली—गैर-संचारी रोगों से बचाव का महत्वपूर्ण आधार है।” जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा सभी संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों में सेवाओं की उपलब्धता एवं उपयोग की नियमित समीक्षा की जा रही है।
📲Get App