📷 चित्र स्रोत: Wikimedia Commons / AgarwalRavi
अपराध
दिल्ली में छात्र की हत्या
✍️ Amar Ujala · Delhi
🗓 29 जुल. 2026, 11:37 PM
👁 3
दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में 17 वर्षीय छात्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई। नौवीं कक्षा के छात्र पर चाकू और ईंट से हमला किया गया था।
दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में एक दर्दनाक घटना घटी, जहां 17 वर्षीय छात्र की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान इंतजार के रूप में हुई, जो नौवीं कक्षा का छात्र था। उस पर अज्ञात हमलावरों ने चाकू और ईंट से हमला किया था। यह घटना मंगलवार रात ज्योति नगर के कर्दमपुरी इलाके में हुई। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।