🔥 TRENDING उन्नाव में वृद्धा को कच्ची शराब के आरो... जैथरा में करवाचौथ का उत्सव, सुहागिनों... સાબરકાંઠા પોલીસ હેડક્વાર્ટરમાં રાષ્ટ્ર... केरेडारी में 11 गांवों के रैयतों ने एन... મુંબઈના ઇન્સ્પેક્ટરે સન હેટ પહેરેલા શર... अररिया के बरदाहा थाने में एसपी जितेंद्...
30 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

डायल 112 के पांच पुलिसकर्मी सम्मानित

✍️ Reporter: Arvind Sen 🗓 30 Oct 2026, 09:52 AM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अशोकनगर। संकट की घड़ी में तत्परता और सूझबूझ दिखाकर एक व्यक्ति की जान बचाने वाले डायल-112 के पांच पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने सम्मानित किया। उनके इस उत्कृष्ट कार्य को प्रोत्साहित करने के लिए तस्वीरें पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित पुलिस के गौरव पटल पर लगाई गई हैं।
यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र की दुर्गा कॉलोनी का है, जहां एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची डायल-112 की टीम ने अपनी सूझबूझ से व्यक्ति की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सम्मानित किए गए पुलिसकर्मियों में प्रधान आरक्षक इमरन सिंह रघुवंशी, भागीरथ लोधा, आरक्षक भारत सिंह लोधी, महेश बघेल और डायल-112 पायलट धर्मेंद्र शर्मा शामिल हैं।
📲Get App