🔥 ट्रेंडिंग વડોદરા: વીજ થાંભલા મુદ્દે RSS અધિકારી... उत्कृष्ट महाविद्यालय में नवीन मतदाताओं... बिदर जिला पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद... कोकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली में ग्यान... दिल्ली में पुलिस की भारी तैनाती, विरोध... सीजेपी विरोध से नोएडा‑गुरुग्राम‑दिल्ली...
10 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

डायग्नोस्टिक सेंटर की लापरवाही आई सामने, गलत अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट से मरीज का परिवार परेशान

✍️ रिपोर्टर: ashif 🗓 10 अक्टू. 2026, 09:20 AM 👁 17
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अयोध्या (इनायतनगर)/- अयोध्या में डायग्नोस्टिक सेंटर्स की मनमानी और लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है।

मामला इनायतनगर थाना क्षेत्र के कदनपुर गांव का है। यहाँ के निवासी अभिषेक तिवारी ने आरोप लगाया है कि उनके भाई को पेट दर्द होने पर पित्ताशय की पथरी की जाँच के लिए प्राइवेट डायग्नोस्टिक सेंटर* पर अल्ट्रासाउंड कराया गया था।

परिवार का आरोप है कि डायग्नोस्टिक सेंटर द्वारा गलत रिपोर्ट दे दी गई, जिससे परिवार को मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित होना पड़ा।

पीड़ित परिवार ने सवाल उठाया है कि जब एक रिपोर्ट गलत हो सकती है तो ऐसे न जाने कितने मरीजों को गलत रिपोर्ट देकर प्रताड़ित किया जाता होगा।

परिवार ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से इन लापरवाह जांच केंद्रों की जांच कराकर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
📲Get App