🔥 TRENDING User Searches for 'zoologicalsurveyind... Thudakkam to Debut on JioHotstar from... Rida Tharana Blasts Sahil Salathia for... Aditi Rao Hydari, Siddharth Join Lust... Ajay Devgn’s Drishyam 3 Trailer Releas... Trailer for 'Drishyam: The Conclusion'...
06 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

डिस्क थ्रो में सरोज कवर ने जीता प्रथम स्थान प्रांत के लिए चयन

✍️ Reporter: Rajendra Kumar sen 🗓 06 Sep 2026, 08:26 AM 👁 163
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
माजीवाला में आयोजित विभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता: डिस्कथ्रो में सरोज कंवर ने जीता प्रथम स्थान, प्रांत के लिए चयन
​नाचना जैसलमेर:
​माजीवाला में आयोजित बाड़मेर विभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की तस्तरी फेंक (डिस्कस थ्रो) स्पर्धा में बहिन सरोज कंवर पुत्री श्री बलवीर सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है।
​अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा और कड़े अभ्यास के बल पर सरोज कंवर ने प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इस शानदार जीत के साथ ही उनका चयन आगामी प्रांत स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हो गया है।
​सरोज कंवर की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, विद्यालय और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। स्थानीय नागरिकों और खेल प्रेमियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य, निरंतर सफलता और प्रांत स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी हैं।
📲Get App