🔥 ट्रेंडिंग यूके राजनयिक ने असम की 10वीं यात्रा शु... आसाम के मुख्यमंत्री ने 13,186 नई एमबीब... प्रधानमंत्री मोदी सेमिकोण इंडिया 2026... दंपती को ट्रैवल एजेंटों से 30 लाख का ठ... आष्टा के नाना घर रिजॉर्ट में एक्सपायरी... जयपुर में पत्नी‑बेटियों की चारहरी हत्य...
14 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
जीवनशैली

डेल्हा थाना में ए एस आई के पदपर तैनात राजीव कुमार दुबे को दी गई विदाई

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 14 सित. 2026, 02:28 PM 👁 29
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गयाजी जिला के डेल्हा थाना में तैनात ए एस आई राजीव कुमार दुबे को दी गई विदाई उनका थाना पुलिस पब्लिक में संबंध बनाने में रहा है बेहतर योगदान

गयाजी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

डेल्हा थाना के पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार दुबे को दी गई विदाई,। थाना पुलिस-पब्लिक संबंध बेहतर बनाने में रहा अहम योगदान



गया। गया शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र में कार्यरत बिहार पुलिस एसोसिएशन, गया के उपाध्यक्ष सह ASI राजीव कुमार दुबे के स्थानांतरण पर आज गया के श्री वेंकट हॉल में डेल्हा शांति समिति की ओर से विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएसपी-2 धर्मेंद्र भारती शामिल हुए।

इस अवसर पर राजीव कुमार दुबे को अंगवस्त्र एवं फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। समारोह में मौजूद लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि राजीव कुमार दुबे हमेशा आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते थे और स्थानीय स्तर पर उनके समाधान का प्रयास करते थे। उनके व्यवहार और कार्यशैली से पुलिस एवं आम जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित हुए।

स्थानीय लोगों ने कहा कि राजीव कुमार दुबे का कार्यकाल डेल्हा थाना क्षेत्र में हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने पुलिसिंग के साथ-साथ आम लोगों से बेहतर संवाद स्थापित करने पर विशेष जोर दिया, जिससे लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा।

राजीव कुमार दुबे का स्थानांतरण अब मानपुर मुफस्सिल थाना में किया गया है। विदाई समारोह के दौरान लोगों ने उम्मीद जताई कि वे नई तैनाती में भी इसी तरह पूरी निष्ठा से कार्य करते हुए पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखेंगे।

समारोह में मुफस्सिल थाना प्रभारी देवराज इंद्र, डेल्हा थाना प्रभारी वेंकटेश्वर ओझा, भाजपा एनआरआई सेल प्रभारी शशांक अवस्थी, चंद्रभूषण सिंह, बिहार पुलिस एसोसिएशन के सचिव बृजेश यादव, विनोद विद्रोही, धर्मेंद्र निराला, शशि सिंह, आशीष दुबे, तन्नू तिवारी समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद रहे।
📲Get App