🔥 TRENDING ਵਿਦੇਸ਼ੋਂ ਮਿਲੀ ਮੰਦਭਾਗੀ ਖ਼ਬਰ! ਫਗਵਾੜਾ ਦੀ ਡ... Meghalaya Prepares for 39th National G... Meghalaya Prepares for Shillong By‑Pol... Tripura Police Seize 875 Bottles of Il... Tripura CM Biplab Kumar Deb Meets BJP... Tripura Student Sagar Secures UPSC Mai...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

डेल्हा थाना क्षेत्र में हुई चोरी कि घटना का पुलिस ने किया उद्भेदन

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 05 Nov 2026, 09:07 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गय्यजी शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र में हुई चोरी कि घटना का किया उद्भेदन घटना में शामिल तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गयाजी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
डेल्हा थाना क्षेत्र में चोरी की घटना का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; तीन डेस्कटॉप और CCTV बरामद

गयाजी। डेल्हा थाना क्षेत्र में चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 4 नवंबर 2026 को डेल्हा थाना में कांड संख्या 328/26 के तहत बीएनएस की धारा 303(2) में मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता दिलीप कुमार के आवेदन के अनुसार, गौतम बुद्ध कुष्ठ अस्पताल में कार्य के दौरान कार्यालय में रखे कंप्यूटर सिस्टम और चार हजार रुपये नकद की चोरी कर ली गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर-2 के पुलिस उपाधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रिंस कुमार (17 वर्ष), चंदन कुमार (28 वर्ष) और आकाश कुमार उर्फ छोटू (26 वर्ष) के रूप में हुई है। इनमें से दो आरोपी छोटकी नवादा, गांधी मोड़ तथा एक आरोपी बुनियादगंज थाना क्षेत्र का निवासी है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के तीन डेस्कटॉप कंप्यूटर और एक सीसीटीवी उपकरण बरामद किया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई और आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।

बाईट धर्मेंद्र भारती ,डीएसपी 2
📲Get App