🔥 TRENDING Andhra Pradesh Targets 100% Housing Co... Assam woman found dead in Andhra; her... Assam CM seeks probe into Himashree Bo... Gujaratis spend thousands on IV drips... Gujarat Police Recruitment 2026 Result... Seven workers dead, 20 injured in Bole...
09 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

डॉक्टर वीणा सिंह को बिहार झारखंड प्लास्टिक सर्जन्स एसोसिएशनको मिला अध्यक्ष पद का प्रभार

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 09 Oct 2026, 05:25 PM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिहार झारखंड प्लास्टिक सर्जन्स एसोसिएशन का पदभार डॉक्टर वीणा सिंह को मिला

पटना एम्स से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

डॉ वीणा सिंह को बिहार-झारखंड प्लास्टिक सर्जन्स एसोसिएशन का अध्यक्ष पदभार प्लास्टिक

बिहार-झारखंड प्लास्टिक सर्जन्स एसोसिएशन के 15वें वार्षिक सम्मेलन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ. वीणा सिंह ने एसोसिएशन के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी ग्रहण की। इस सम्मेलन में बिहार एवं झारखंड के तकरीबन सौ से ऊपर प्लास्टिक सर्जन्स की सहभागिता और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ दिनेश कदम (मंगलूर) की मौजूदगी में उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया।

अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी ग्रहण करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि यह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।एसोसिएशन के माध्यम से दोनों राज्यों के सुदूर क्षेत्रों में प्लास्टिक सर्जरी की चिकित्सा समाज के जरूरतमंद वर्गों तक पहुँचाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। शैक्षणिक गतिविधियों, अनुसंधान एवं प्रशिक्षण को और अधिक सशक्त कैसे बनाया जाए तथा युवा प्लास्टिक सर्जन्स को आधुनिक चिकित्सा तकनीकों में ट्रेनिंग की व्यवस्था करना, इस पर उन्होंने विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि प्लास्टिक सर्जरी केवल सौंदर्य सुधार तक सीमित नहीं है, बल्कि जन्मजात विकृतियों, कटे होंठ एवं तालु, जलने से उत्पन्न विकृतियों, दुर्घटनाओं में हुई गंभीर चोटों तथा पुनर्निर्माण शल्य चिकित्सा के माध्यम से लोगों को नया जीवन और आत्मविश्वास प्रदान करने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। डॉ. सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि वरिष्ठ विशेषज्ञों के मार्गदर्शन और युवा चिकित्सकों की ऊर्जा के समन्वय से एसोसिएशन नई उपलब्धियाँ हासिल करेगा तथा बिहार और झारखंड में प्लास्टिक सर्जरी के क्षेत्र को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

डॉ सिंह वर्तमान में राष्ट्रीय प्लास्टिक सर्जरी कोषाध्यक्ष हैं तथा गोरखपुर एम्स की गवर्निंग बॉडी की सदस्य हैं।
📲Get App