🔥 ट्रेंडिंग MLA Gandra Satyanarayana Rao Announces... आम आदमी पार्टी के रामू अठवाल ने रैनी प... ਸੀਨੀਅਰ ਕਾਂਗਰਸੀ ਆਗੂ ਦਾ ਦਿਹਾਂਤ, 85 ਸਾਲ ਦ... गोवा में 57वां अंतरराष्ट्रीय फिल्म महो... ಸಿರವಾರದಲ್ಲಿ ಟಿಪ್ಪು ಸುಲ್ತಾನ್ ಅವರ ನೂತನ ಭ... IBMA ने गोवा में पहला भारतीय लीड बैटरी...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

डाक्टर अर्चना गुप्ता प्रेदेशाध्यक

✍️ रिपोर्टर: Parvinder Singh 🗓 20 नव. 2026, 09:06 PM 👁 25
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

संवाद चर्चा

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने ऐलनाबाद विधानसभा के कार्यकर्ताओं में भरा जोश
सिरसा जिला की सभी विधानसभाओं में कमल खिलाने का किया आह्वान
ऐलनाबाद, 20 नवंबर।
ऐलनाबाद विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के सूचिबद्ध कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक आज शुक्रवार को गांव मल्लेकां के खेल मैदान में हुई। इस बैठक को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने संबोधित कर कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य जगदीश चोपड़ा, हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष जसविंदर मीनू बेनीवाल, प्रदेश महामंत्री वेद फूलां, जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल, जिला अध्यक्ष एडवोकेट यतिंद्र सिंह, ऐलनाबाद विधानसभा के प्रत्याशी रहे वरिष्ठ नेता अमीरचंद मेहता, पूर्व जिला अध्यक्ष निताशा सिहाग व अन्य कई बड़े पदाधिकारी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में मंच संचालन जिला महामंत्री हनुमान कुंडू ने किया। सभी अतिथियों ने सबसे पहले मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। वहीं पार्टी के स्थानीय नेताओं ने अतिथियों का स्वागत किया। इस बैठक में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने ऐलनाबाद विधानसभा के चारों मंडलों के सभी सूचीबद्ध कार्यकर्ताओं की निजी तौर पर उपस्थिति दर्ज की। उन्होंने अपना पूरा भाषण हिंदी व पंजाबी में दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि किसी भी पार्टी या संगठन की सबसे बड़ी पूंजी उसके कार्यकर्ता होते हैं। संगठन की मजबूती के लिए हर कार्यकर्ता का समर्पित और एक्टिव रहना जरूरी है। सभी कार्यकर्ताओं को संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए आपस में तालमेल बिठाकर काम करना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा लोगों से लगातार संपर्क बनाए रखना चाहिए। कार्यकर्ताओं की लगन, अनुशासन और लगातार मेहनत ही संगठन की जीत करवाती है। उन्होंने कहा कि चुनाव में जीत के लिए बूथ का जीतना बहुत जरूरी है। बूथ की जीत के लिए वहां पर समर्पित कार्यकर्ताओं की एक कमेटी होनी चाहिए। इसलिए सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ की कमेटियों का जल्द से जल्द गठन करें। इन कमेटियों में महिलाओं को भी अधिक से अधिक संख्या में स्थान दें क्योंकि महिलाएं अपनी ड्यूटी के प्रति बहुत पाबंद साबित होती है और वे भी अपने काम को बहुत अच्छे ढंग से करती है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सरपंच पद के चुनाव होने हैं। इन चुनाव में अधिक से अधिक सक्रियता से भाग लेकर भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के लोगों को समर्थन देकर उन्हें अपने गांव का मुखिया बनाएं ताकि आने वाले विधानसभा चुनावों में सिरसा जिला की सभी सीटों पर कमल खिलाया जा सके। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी अपने दोनों हाथ खड़े करके और भारत माता का गगन भेदी जयघोष लगाकर प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता को इस बार सिरसा जिला की सभी सीटों पर कमल खिलाने का पक्का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के अध्यक्ष भगवान सिंह बाजवा, बीएलए-1 भूराराम डूडी व निक्कूराम फौजी, कार्यक्रम प्रभारी लखविंदर सिंह धालीवाल, नंदलाल बेनीवाल, रंजीत बाना, ऐलनाबाद के मंडल अध्यक्ष समिंदर कंबोज, पोहडका के मंडल अध्यक्ष सुखदेव सिंह, त्रिलोक सिंह लाली, सह जिला मीडिया प्रभारी सुभाष चौहान, सह जिला आईटी प्रभारी टीकम चोटिया, सह जिला सोशल मीडिया प्रभारी नरेश अरोड़ा, मनोनीत पार्षद मनोज टेलटिया व ऐलनाबाद विधानसभा के चारों मंडलों के
अन्य कई पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
📲Get App