🔥 TRENDING જખૌમાં આર્ચેન કંપનીની જેટી સુધી પહોંચત... જલાલપોર તાલુકાના કોલાસણા ગામે "સેવા સં... ગાંધી જયંતિ: રાષ્ટ્રપિતા મહાત્મા ગાંધી... ਲੋਕ ਜਨ ਸ਼ਕਤੀ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਤਮਾ ਗਾਂਧੀ... Jim Carrey Marries Longtime Partner Mi... Teja Sajja to Host Telugu Version of '...
02 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

डीजीपी तदाशा मिश्रा ने जमशेदपुर में की अपराध समीक्षा, केनरा बैंक डकैती और रेस्टोरेंट फायरिंग कांड में जल्द गिरफ्तारी का निर्देश

✍️ Reporter: ZAFEER UDDIN 🗓 02 Oct 2026, 09:05 AM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
डीजीपी तदाशा मिश्रा ने जमशेदपुर में की अपराध समीक्षा, केनरा बैंक डकैती और रेस्टोरेंट फायरिंग कांड में जल्द गिरफ्तारी का निर्देश

जमशेदपुर : झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचकर कोल्हान में अपराध और विधि-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। बिष्टुपुर के सीएच एरिया स्थित एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकरीब के आवास पर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले के वरीय पुलिस अधिकारी शामिल हुए

बैठक में डीजीपी ने हाल के आपराधिक मामलों, लंबित कांडों और पुलिस की कार्रवाई की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से केनरा बैंक डकैती कांड और मरीन ड्राइव स्थित रेस्टोरेंट में हुई गोलीबारी की घटना की जांच की प्रगति की समीक्षा की। दोनों मामलों में शामिल अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया

डीजीपी ने संगठित अपराध से जुड़े गिरोहों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने, खुफिया तंत्र को मजबूत बनाने और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को शहर में पुलिस गश्ती बढ़ाने, संवेदनशील इलाकों में निगरानी मजबूत करने और अपराध की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया

उन्होंने कहा कि पुलिस की सक्रियता ऐसी होनी चाहिए कि आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम रहे और अपराधियों में कानून का भय बना रहे। अपराध नियंत्रण के लिए सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने पर भी जोर दिया गया।
दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ को लेकर सुरक्षा की समीक्षा

बैठक में आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए सुरक्षा तैयारियों की भी समीक्षा की गयी। डीजीपी ने सभी संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। पर्व के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों को पहले से आवश्यक तैयारियां पूरी करने को कहा गया।
📲Get App