🔥 TRENDING President Returns to Delhi After Three... Uttarakhand's Industry-Friendly Polici... Uttarakhand CM Dhami mourns actor Nana... Uttarakhand registers over 29,000 new... 33 Delhi officers transferred across h... नर्सिंग शिक्षणाला बळकटी, 23 परिचर्या म...
09 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Agriculture

डीएपी की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने सहकारी समितियों का किया निरीक्षण

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 08 Oct 2026, 11:54 PM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सहकारी समितियों पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर जिलाधिकारी ने पारदर्शी एवं निर्धारित प्रक्रिया के तहत खाद वितरण के दिए निर्देश, किसानों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

कोंच (जालौन)। किसानों को डीएपी खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने और वितरण व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने तहसील कोंच क्षेत्र की विभिन्न सहकारी समितियों का निरीक्षण किया। उन्होंने सहकारी समिति क्रय-विक्रय केंद्र, सहकारी समिति झुझारपुरा तथा सहकारी समिति अंडा पहुंचकर डीएपी की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने समितियों पर मौजूद किसानों से सीधे संवाद कर खाद की उपलब्धता, वितरण प्रक्रिया तथा उन्हें खाद प्राप्त करने में आ रही समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं समिति कर्मचारियों को निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप पारदर्शी तरीके से खाद का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने किसानों को आश्वस्त किया कि डीएपी खाद की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था पर प्रशासन की लगातार नजर है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही खाद प्राप्त करें और किसी भी प्रकार की अफवाह या अनियमितता की स्थिति में संबंधित अधिकारियों को तत्काल जानकारी दें।
📲Get App