🔥 TRENDING India Removes Petrol Export Duty, Incr... Opposition Plans Large Rally at Delhi'... Hyundai Unveils Bayon SUV in India: Pr... Samastipur: 38-Year-Old Ajit Sahni Kil... India's Bank Credit Flow to Commercial... Veteran Politician Kante Sayan Files R...
31 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

डीएनटी समुदाय के उत्थान के लिए कार्यरत स्वयंसेवी संस्थाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से मांगे आवेदन

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 31 Oct 2026, 04:45 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*दादूदयाल घुमन्तु सशक्तीकरण योजना की जिला स्तरीय समिति में सदस्यता के लिए आवेदन 2 नवंबर तक*

डीएनटी समुदाय के उत्थान के लिए कार्यरत स्वयंसेवी संस्थाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से मांगे आवेदन

दौसा, 31 अक्टूबर। राज्य सरकार की ओर से विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदायों के सशक्तीकरण एवं उत्थान के उद्देश्य से लागू दादूदयाल घुमन्तु सशक्तीकरण योजना के प्रभावी संचालन के लिए गठित की जाने वाली जिला स्तरीय समिति में सदस्यता के लिए इच्छुक पात्र स्वयंसेवी संस्थाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से 2 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन जिला कलक्ट्रेट परिसर स्थित जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय के कमरा नंबर 140 में जमा करवाए जा सकते हैं।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी रामराज मीणा ने बताया कि योजना के सफल संचालन के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन किया जाना है। समिति में डीएनटी समुदाय के उत्थान के लिए क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित स्वयंसेवी संस्थाओं के दो सदस्यों तथा इस समुदाय के उत्थान के लिए कार्यरत सामाजिक कार्यकर्ताओं के दो सदस्यों का मनोनयन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि समिति में सदस्यता के लिए इच्छुक आवेदकों का राजस्थान का मूल निवासी होना आवश्यक है। साथ ही, आवेदक का नाम डीएनटी समुदाय की सूची में सम्मिलित होना तथा डीएनटी पहचान प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। उन्होंने पात्र स्वयंसेवी संस्थाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से निर्धारित समयावधि में आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है। योजना एवं आवेदन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए जिला कलक्ट्रेट परिसर स्थित जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
📲Get App