🔥 TRENDING ચૂપકે ચૂપકે ફિલ્મ નો મનોરંજન થી ભરપૂર... 23 Dead, 7 Injured After Truck Hits Bu... OT Center Staff Arrested for Supplying... Khanna Calls Sonia’s Book ‘One‑Sided’... Stubble Burning Cases Triple in Punjab... Jabalpur: Vehicle Laden with Iron Pipe...
13 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Agriculture

डीएम का धान क्रय केंद्रों और खाद वितरण समितियों पर औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

✍️ Reporter: Surya bhan singh 🗓 13 Nov 2026, 07:40 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
किसानों से फोन पर की बात, धान खरीद में पारदर्शिता और निर्धारित मूल्य पर खाद वितरण सुनिश्चित करने को कहा

जौनपुर।जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने शुक्रवार को नवीन मंडी (करंजाकला एट धर्मापुर) और विकास खंड करंजाकला के कोठवार स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति के राजकीय धान क्रय केंद्र एवं खाद वितरण समिति का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धान खरीद की तैयारियों, किसानों को मिलने वाली सुविधाओं और खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था का जायजा लिया।
नवीन मंडी स्थित धान क्रय केंद्र के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अभिलेखों और रजिस्टरों की जांच की। रजिस्टर में दर्ज किसानों के मोबाइल नंबर पर फोन कर धान बिक्री की स्थिति की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि धान में नमी अधिक होने के कारण वे अगले 10 से 15 दिनों में अपनी उपज बेचने के लिए केंद्र पर लाएंगे। मंडी परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था में कमी मिलने पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
इसके बाद जिलाधिकारी ने कोठवार स्थित बी-पैक्स समिति के धान क्रय केंद्र और खाद वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया। यहां केंद्र प्रभारी मौजूद मिले। डीएम ने टोकन रजिस्टर की जांच करते हुए उसमें दर्ज किसान राजदेव प्रजापति निवासी किशुनपुर से फोन पर बातचीत कर धान बिक्री की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने समिति की उर्वरक वितरण पंजिका और गोदाम में उपलब्ध खाद के स्टॉक का भी जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान बताया गया कि समिति को पहले प्राप्त डीएपी खाद का वितरण किया जा चुका है और वर्तमान में एनपीएस उर्वरक उपलब्ध है। किसानों की मांग को देखते हुए जल्द ही खाद की नई रैक उपलब्ध कराने की जानकारी भी दी गई।
जिलाधिकारी ने समिति सचिव और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शासन की निर्धारित क्रय नीति के अनुसार धान की खरीद पारदर्शी एवं नियमानुसार की जाए। किसानों को क्रय केंद्रों पर किसी प्रकार की परेशानी न हो और सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहें। साथ ही सहकारी समितियों पर खाद की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने तथा निर्धारित मूल्य पर ही वितरण सुनिश्चित करने को कहा।
डीएम ने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता को जिले के सभी धान क्रय केंद्रों और सहकारी समितियों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को धान बेचने और खाद प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
📲Get App