🔥 ट्रेंडिंग लखनऊ में 5वें कौशल दीक्षांत समारोह में... अमित भाऊ मोरे हुज़राबाद में पेंशन मुद्दे पर कौशिक रे... करिमनगर में नमस्ते तेलंगाना ऑटो शो में... देवगाव रंगारी ग्रामीण अस्पताल में मध्य... शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा: स...
21 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

छठ समान खरीदने गई महिला का शव बरामद

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 21 नव. 2026, 10:58 PM 👁 25
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पूर्वी चम्पारण से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट


छठ का सामान खरीदने बाजार गई महिला का पांच दिन बाद सरेह से मिला सड़ा-गला शव, एक हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी।मोतिहारी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। छठ महापर्व का सामान खरीदने बाजार गई महिला का पांच दिन बाद सरेह से सड़ा-गला शव बरामद हुआ है। मृतका की पहचान रीता देवी के रूप में हुई है। शव की हालत देखकर इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि महिला बाजार जाने के बाद अचानक लापता हो गई थी। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन पांच दिन बाद उसका शव बरामद हुआ। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि महिला का एक हाथ कटा हुआ मिला है, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है। परिजनों ने हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी और उन्हें कठोर सजा दिलाने की मांग की है। वहीं, पुलिस शव बरामद होने के बाद मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस हत्या के कारणों और घटना में शामिल लोगों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
📲Get App