🔥 TRENDING Clash erupts among devotees at Chhath... Purnia Student Shahid Akhtar's Chat Li... Patna gears up for Chhattis 2026 with... Kharna Ritual Today: Auspicious Timing... Two Police Personnel Impersonate Bhopa... Three men arrested for gang rape of 15...
14 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

छठ पूजा की तैयारियों को लेकर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न घाटों का किया गया निरीक्षण

✍️ Reporter: Raju Choudhary 🗓 14 Nov 2026, 03:11 PM 👁 28
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

छठ पूजा की तैयारियों को लेकर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न घाटों का किया गया निरीक्षण

कटिहार: 14 नवंबर 2026

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के सफल एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर आज नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न प्राकृतिक एवं कृत्रिम छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के क्रम में वार्ड संख्या 45 के वर्मा नगर, नहर छठ घाट, रजत जयंती पार्क, दुर्गास्थान, महानंदा कॉलोनी, बीएमपी-07 मैदान छठ घाट, तेजा टोला, महिपाल नगर, कोशी कॉलोनी, वार्ड संख्या 03 एवं 09 सहित इमरजेंसी कॉलोनी, ओ.टी. पाड़ा तथा अन्य प्रमुख घाटों की स्थिति की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं नगर निगम के कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं और छठव्रतियों की सुविधा हेतु घाटों की समुचित साफ-सफाई, मजबूत बैरिकेडिंग, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम एवं सुगम पहुंच मार्ग का कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर हर हाल में पूरा करें। प्रशासन का यह निरंतर प्रयास है कि सभी घाट स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित रहें ताकि व्रतियों को कोई असुविधा न हो।

इस निरीक्षण कार्यक्रम में महापौर उषा देवी अग्रवाल, उप महापौर मंज़ूर ख़ान, जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी, नगर आयुक्त संतोष कुमार, मुन्ना राजपाल सहित संबंधित क्षेत्रों के वार्ड पार्षद एवं नगर निगम के सभी पदाधिकारीगण मुख्य रूप से उपस्थित थे।
📲Get App