🔥 TRENDING ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ମୋହନ ଚରଣଙ୍କର ମାଲକାନଗିରି ଗ... PM Modi Congratulates Jharkhand on Fou... Turkey Mulls Defence Industrial Park i... Novelis, Hindalco Unit, Sells Chinese... India's Non-Oil Imports Jump as Indust... Body of 20-year-old Soma Patel Found o...
15 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

छठ माता का महापर्व प्रवासी भलाई संस्था समाना की ओर से संध्या पूजन कर अस्त होते सूर्य देव को जल दूध अर्पित कर बहुत अच्छे तरीके से मनाया गया

✍️ Reporter: Sushil Kumar 🗓 15 Nov 2026, 10:26 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

छठ माता का महापर्व प्रवासी भलाई संस्था समाना की ओर से संध्या पूजन कर अस्त होते सूर्य देव को जल दूध अर्पित कर बहुत अच्छे तरीके से मनाया गया और अतिश वाजी कर जागरण द्वारा अच्छे तरीके से शुरू हुआ

Sushil Sharma Samana Patiala
Beauro Report Need 24News
आज समाना की प्रवासी भलाई संस्था द्वारा छठ पूजा का महा पर्व बहुत ही श्रद्धा से छठ माता की पूजा और सूर्य देव को संध्या नमस्कार एवं जल अर्पण कर शुरू किया गया आज सुबह से ही प्रवासी भलाई संस्था के अध्यक्ष पांडे जी उपाध्यक्ष मनोज बाजपाई जी झा सर दूसरे सभी मेंबर्स साहिबान इस उत्सव की तैयारी करते नजर आए ताकि शाम को किसी भी भाई बहन को छठ माता और सूर्य वंदना की कोई दिक्कत ना आए शाम से 4:00 बजे ही छठ माता की पूजा करने वालों का एनवायरमेंट पार्क में बनी छोटी नहर में छठ माता की पूजा करने वाले भक्तों की भीड़ जमा होनी शुरू हो गई थी शाम होते-होते लोगों की असंख्या अनगणित भीड़ शामिल हो गई थी इस छठ महा उत्सव का प्रबंध प्रवासी भलाई संस्था समाना के सभी मेंबरों ने मिलकर किया सायं होते ही आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता इंचार्ज समाना सरदार सुरजीत सिंह जी रखड़ा छठ माता की पूजा में जागरण इत्यादि के लिए मुख्य महमान के तौर पर बुलाया गया इनके साथ समाना नगर पालिका के प्रधान कपूर चंद बंसल समाना के गणमान्य लोग नगर पालिका काउंसलर और बड़ी-बड़ी जान पहचान वाले लोग शामिल हुए प्रवासी भाइयों की औरत एनवायरमेंट पार्क समाना में बनी छोटी नहर में खड़े होकर छठ माता की पूजा आराधना की और अस्त होते हुए सूर्य देव भगवान को जल दूध और खाद्य पदार्थ अर्पित कर सूर्य नमस्कार किया एवं छठ माता को तरह-तरह के घर से लेकर आए हुए पकवान खाना फल खाद्य पदार्थ का भोग लगाया गया पानी के बाहर खड़ी महिलाओं ने जल में खड़ी औरतों के माथे पर सिंदूर का तिलक लगाकर उनका सम्मान किया इस तरह सभी को आशीर्वाद देते हुए समस्त समाना प्रवासी भाई समाना के लोग खुशी-खुशी सुबह की छठ माता पूजा एवं उदय होते सूर्य की आराधना करने के लिए घरों की ओर प्रस्थान किया ताकि सुबह जल्दी दोबारा स्थान पर आकर छठ माता की पूजा संपन्न कर सके जय छठ माता की जय
📲Get App