🔥 TRENDING शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के खिल... Sarpanch's Brother Allegedly Murdered... Amritsar Village Head's Brother Murder... Chennai Express Hits Tractor on Tracks... वाराणसी में स्नातक-शिक्षक MLC चुनाव पर... mathura वृंदावन - कांग्रेस में वापसी प...
26 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

छठ महापर्व से पहले शुरू हो सकती है ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, सोनिया विहार से जगतपुर तक ट्रायल रन शुरू

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 26 Oct 2026, 10:00 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

क्रूज सफारी से दिल्ली में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, स्थानीय कारोबार और रोजगार के नए अवसर खुलने की उम्मीद

दिल्ली। राजधानी दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा देने और लोगों को मनोरंजन की नई सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’ के ट्रायल रन शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में सोनिया विहार से जगतपुर तक करीब 6 किलोमीटर के रूट का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को क्रूज सेवा शुरू करने से पहले साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। कोशिश की जा रही है कि छठ महापर्व से पहले इस सेवा की शुरुआत हो जाए, ताकि दिल्लीवासियों को एक नया पर्यटन स्थल मिल सके।
इस क्रूज सफारी के शुरू होने से लोग अपने परिवार के साथ मां यमुना के दर्शन कर सकेंगे और क्रूज की सैर का आनंद उठा सकेंगे। साथ ही, राजधानी में ही पिकनिक मनाने के लिए एक नया विकल्प उपलब्ध होगा। इस पहल से दिल्ली में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय कारोबार को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा रोजगार के नए अवसर पैदा होने की भी संभावना है। इस अवसर पर कैबिनेट सहयोगी कपिल मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
📲Get App