🔥 TRENDING कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रसूता... 2,500-Year-Old Coins from Mughal, Maur... Indore Feels a Chill as Night Temperat... अनोखा दृश्य देखने को मिला jp colleg मे... Soul Train Awards 2026: Host, Performe... Director Sandeep Reddy Vanga Announces...
28 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

छात्रावास में छात्राओं से मिले कलेक्टर अर्पित वर्मा, पढ़ाई और भविष्य के सपनों पर किया संवाद

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 28 Nov 2026, 08:01 AM 👁 23
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कलेक्टर अर्पित वर्मा ने छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित

बैराड़, शिवपुरी (मध्य प्रदेश)। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा IAS ने बैराड़ स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास परिसर में छात्राओं से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं की पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, भविष्य की योजनाओं और उनके सपनों को लेकर विस्तार से चर्चा की। संवाद के दौरान कलेक्टर अर्पित वर्मा ने छात्राओं को जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने और उसे हासिल करने के लिए पूरी लगन, मेहनत एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं को अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करने तथा शिक्षा के माध्यम से बेहतर भविष्य बनाने का संदेश दिया। कलेक्टर का छात्राओं के बीच पहुंचकर उनसे सीधे संवाद करना उनके उत्साहवर्धन और भविष्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल रही।
📲Get App