🔥 TRENDING Focus on Development Politics Instead... കേരള സംസ്ഥാന സ്കൂൾ കായികമേള MRPL CHT Unit Fire Raises Investor Con... CCTV footage shows alarms and flashing... Soori’s ‘Mandaadi’ Reaches Rs 127.38 C... Congress Calls on President Murmu to S...
01 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

छतरपुर: ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या के आरोपी को 24 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार, ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 01 Oct 2026, 07:44 AM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

छतरपुर जिले के लवकुश नगर थाना पुलिस ने संजयनगर तिगैला के पास ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या करने के मामले में एक आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली भी बरामद कर ली गई है।

छतरपुर जिले के थाना लवकुश नगर पुलिस ने संजयनगर तिगैला के पास ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या करने के आरोपी को घटना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी बरामद कर लिया है।

यह घटना 28 सितंबर को थाना लवकुशनगर क्षेत्र अंतर्गत संजयनगर तिगैला के पास हुई थी, जहाँ आरोपी ने जान से मारने के उद्देश्य से पीड़ित चंद्रशेखर पटेल के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया था। गंभीर रूप से घायल चंद्रशेखर पटेल की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। फरियादी परिजन की रिपोर्ट और एकत्रित साक्ष्यों के आधार पर थाना लवकुश नगर में हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की समुचित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए छतरपुर एसपी श्री रजत सकलेचा द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना को अंजाम देने वाले आरोपी गोलू उर्फ गोवर्धन पटेल, निवासी ग्राम उमरया, थाना महाराजपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये है, बरामद की गई। पूछताछ पर आरोपी ने जमीनी विवाद पर घटना को अंजाम देना बताया है।

इस मामले में विधिवत कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त एक अन्य आरोपी रवि पटेल की तलाश जारी है। उक्त त्वरित कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं एसडीओपी लवकुशनगर श्री नितेश पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लवकुशनगर निरीक्षक त्रिवेंद्र त्रिवेदी और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
📲Get App