🔥 TRENDING 🩺 राठ में श्रमिक सम्मान एवं स्वास्थ्य Delhi Metro Station Closed Amid BJP Pr... CISF Soldier Closes Delhi Metro Gate a... Rajasthan Sarpanch Candidate Promises... નવરાત્રિ પહેલા પાલોદ પોલીસ દ્વારા કાયદ... માંગરોળ નજીક બાઇકની ટાંકી તપાસતી વખતે...
09 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
छात्रों ने लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प, दतियाना विद्यालय में 100 पौधे रोपे गए

छात्रों ने लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प, दतियाना विद्यालय में 100 पौधे रोपे गए

✍️ Reporter: Ankit Raj 🗓 18 Jul 2026, 07:16 PM 👁 95
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ग्रीन विलेज मुहिम के तहत मध्य विद्यालय दतियाना में बच्चों ने लगाए 100 पौधे

पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चल रही ग्रीन विलेज मुहिम के तहत शनिवार को पटना जिले के बिक्रम प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय दतियाना में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों और अभियान से जुड़े लोगों के साथ मिलकर 100 पौधे लगाए। कार्यक्रम का नेतृत्व ग्रीन विलेज मुहिम के मार्गदर्शक सुमित कुमार और अमित कुमार ने किया।

वृक्षारोपण के दौरान 20 अमरूद, 20 कटहल, 20 आंवला, 10 नींबू, 10 सागवान, 5 आम, 5 गुलमोहर, 5 कचनार तथा 5 महोगनी के पौधे लगाए गए। अभियान का उद्देश्य केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि पौधों के संरक्षण और लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है।

इस अवसर पर सुमित कुमार ने कहा कि "पर्यावरण को बेहतर बनाने में वृक्ष ही हमारे सबसे बड़े मददगार हैं। पेड़ों से हमें शुद्ध हवा, ऑक्सीजन और स्वच्छ वातावरण मिलता है। इसके साथ ही पेड़ भूजल संरक्षण और जलवायु संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। " उन्होंने बताया कि वे अपनी व्यक्तिगत आय का 2 से 3 प्रतिशत हिस्सा पौधारोपण और उनके संरक्षण पर खर्च करते हैं तथा समाज के अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती चंचला कुमारी ने ग्रीन विलेज मुहिम की सराहना करते हुए बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ते तापमान और अंधाधुंध पेड़ों की कटाई के कारण भविष्य में शुद्ध हवा, ऑक्सीजन और पेयजल का गंभीर संकट उत्पन्न हो सकता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को पौधों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक रवीश कुमार, निखिल श्रीमाली, सोनिया, नेहा सिंह सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने पौधों के नियमित संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।
📲Get App