🔥 ट्रेंडिंग सवानले के आवासीय सड़क पर 20 वर्षीय पुर... एक्स ने एमएलबी गेमटाइम लॉन्च किया, स्ट... राजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ की रिलीज हो... पुरस्कृत कश्मीरी निर्देशक आरफ़त शेख़ 1... प्रभास स्टारर फ़ौजी स्थगित, मार्च 2027... साइबरपंक 2077 पर आधारित लाइव-एक्शन फिल...
10 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
छात्रा ने DM से लगाई गुहार- “लाइट दिला दीजिए, रात में पढ़ नहीं पाते”
स्थानीय

छात्रा ने DM से लगाई गुहार- “लाइट दिला दीजिए, रात में पढ़ नहीं पाते”

✍️ रिपोर्टर: सत्य प्रकाश शुक्ला 🗓 08 सित. 2026, 08:18 AM 👁 60
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सीतापुर। महमूदाबाद क्षेत्र की आदर्श नगर कॉलोनी में बिजली और खराब रास्ते की समस्या से परेशान एक छात्रा ने जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई। छात्रा ने वीडियो बनाकर कहा कि घर में बिजली नहीं होने के कारण वह रात में पढ़ाई नहीं कर पाती है। साथ ही स्कूल जाने वाले रास्ते की हालत भी खराब है

सीतापुर। महमूदाबाद क्षेत्र की आदर्श नगर कॉलोनी में बिजली और खराब रास्ते की समस्या से परेशान एक छात्रा ने जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई। छात्रा ने वीडियो बनाकर कहा कि घर में बिजली नहीं होने के कारण वह रात में पढ़ाई नहीं कर पाती है। साथ ही स्कूल जाने वाले रास्ते की हालत भी खराब है।
वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया। डीएम डॉ. राजागणपति आर. के निर्देश पर एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी सहित राजस्व और नगर पालिका के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने कॉलोनी में पहुंचकर स्थानीय लोगों से बातचीत की और बिजली व रास्ते की समस्या की जानकारी ली।
बताया गया कि आदर्श नगर कॉलोनी में करीब 10-12 परिवार पिछले सात वर्षों से बिजली कनेक्शन की समस्या से परेशान हैं। कॉलोनी में फिलहाल केवल एक परिवार के पास बिजली कनेक्शन है। बिजली कनेक्शन के लिए 60 से 70 हजार रुपये तक का एस्टीमेट बताए जाने से परिवारों के सामने परेशानी खड़ी है।
वहीं, जर्जर रास्ते को लेकर एसडीएम ने नगर पालिका के अधिकारियों को इसे दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। प्रशासन की कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों को बिजली और रास्ते की समस्या जल्द दूर होने की उम्मीद जगी है।
**छात्रा की मासूम गुहार का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन के मौके पर पहुंचने से लोगों में राहत की उम्मीद बढ़ी है।
📲Get App