Politics
छपरा: सारण शिक्षक MLC चुनाव में BJP के बागी निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. राहुल राज ने JDU के आनंद पुष्कर को 1,815 वोटों से हराया।राहुल राज को 4,96
छपरा: सारण शिक्षक MLC चुनाव में BJP के बागी निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. राहुल राज ने JDU के आनंद पुष्कर को 1,815 वोटों से हराया।राहुल राज को 4,965 वोट मिले, जबकि आनंद पुष्कर को 3,150 वो
छपरा: सारण शिक्षक MLC चुनाव में BJP के बागी निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. राहुल राज ने JDU के आनंद पुष्कर को 1,815 वोटों से हराया।राहुल राज को 4,965 वोट मिले, जबकि आनंद पुष्कर को 3,150 वोट। तीसरे पर जन सुराज के आफाक अहमद (2,454 वोट) रहे।रिविलगंज के रहने वाले राहुल राज पहली बार MLC चुनाव लड़े थे। पार्टी के खिलाफ लड़ने पर BJP ने उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था। इसके बावजूद उन्होंने NDA को हरा कर जीत हासिल की।जीत के बाद राहुल राज ने बोले "यह जीत मेरी नहीं, पूरे शिक्षक समुदाय की है। मेरे साथ कोई पेड वर्कर नहीं, शिक्षक थे। वित्त रहित शिक्षकों को वेतनमान, सातवें वेतन आयोग का लाभ और शिक्षकों के सम्मान के लिए सदन में आवाज उठाऊंगा।" परिणाम आते ही उनके समर्थकों में जश्न का माहौल है और छपरा में ढोल-नगाड़े के साथ विजय जुलूस निकाला गया।