🔥 TRENDING Devas, Madhya Pradesh, Tops National C... Auto Driver Arrested After Stealing Wo... Tikamgarh Gas Agency Accused of Chargi... सीतामढ़ी में आग लगने से लाखो कि संपत्त... Jaipur Tops Rajasthan Cleanliness Rank... ಕರ್ನಾಟಕ ರಾಜ್ಯ ರೈತ ಸಂಘ ಹಾಗೂ ಸರ್ವೋದಯ ಕರ್...
12 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Lifestyle

छपरा के मांझी में सी एम ने किया पुर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी कि आदम कद प्रतिमा का लोकार्पण किया

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 12 Nov 2026, 05:15 PM 👁 6
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

छपरा के मांझी में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भारत के पुर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी कि आदमकद प्रतिमा का लोकार्पण किया

छपरा में अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

परा के मांझी में सीएम ने किया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की प्रतिमा का लोकार्पण किया।

छपरा।सारण जिले मांझी में आज बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मांझी के रामघाट अटल द्वार पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटलबिहारी बाजपेयी की प्रतिमा और नवनिर्मित छठ घाट का लोकार्पण किया।

1सरयू नदी को मरीन ड्राइव से जोड़ा जाएगा।
2एनडीआरएफ की एक टीम मांझी में तैनात होगी।
3बाबा हरिहरनाथ से लेकर मां अंबिका भवानी तक कारीडोर का निर्माण का डीपीआर तैयार किया जा चुका है।
4खेतों में पानी जमा होने और बालू जमा होने पर मुआवजा मिलेगा।

वही कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय सांसद महराजगंज जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने मुख्यमंत्री को चादर और मेमेंटो दे कर सम्मानित किया ।वही कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर के किया।इस कार्यक्रम में दोनों उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में मांझी के विधायक रणधीर सिंह ने एनडीआरएफ की माँग की तो मुख्यमंत्री ने तुरंत इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
वही मांझी स्थित स्व० दलन सिंह उच्च विद्यालय में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहुंचकर स्वर्गीय दलन सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में शैक्षणिक सुविधाओं के विकास एवं विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से किए गए कार्यों का भी जायजा लिया।
मुख्यमंत्री ने कायाकल्प अभियान के तहत विकसित विभिन्न आधुनिक प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया। इनमें रसायन शास्त्र प्रयोगशाला, जीव विज्ञान प्रयोगशाला,लैब शामिल हैं।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने इन प्रयोगशालाओं में उपलब्ध सुविधाओं और विद्यार्थियों के लिए विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा के अवसरों को देखा। आधुनिक लैब के माध्यम से विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ प्रयोगात्मक, वैज्ञानिक एवं तकनीकी शिक्षा का व्यावहारिक अनुभव मिल सकेगा।
📲Get App