🔥 ट्रेंडिंग कुर्साकांटा में आजाद हिंद क्लब ने छठ प... क्रिकेटफाई ने प्रकाशित किया सचिन तेंदु... क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सुनेगा सभी पक्ष... सोन मोहपात्रा ने माट्रुभूमि गाने पर मज... संतोष दवाखर ने बताया कैसे 'गोंधल' और '... सिक्किम में बॉलीवुड फिल्म के तकनीशियन...
18 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

छह साल की मेहनत लाई रंग, भिवाड़ी की बेटी निष्ठा सोती का बीसीसीआई अंडर-19 इंडिया-बी टीम में चयन*

✍️ रिपोर्टर: Hira Lal Bhoorani 🗓 18 नव. 2026, 09:18 AM 👁 15
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*छह साल की मेहनत लाई रंग, भिवाड़ी की बेटी निष्ठा सोती का बीसीसीआई अंडर-19 इंडिया-बी टीम में चयन*

*वूमेन्स ट्रायंगुलर सीरीज में दिखाएंगी क्रिकेट का दमखम, पिता बोले-बेटी के सपने को पूरा करने के लिए लगातार करते रहे प्रयास*

खैरथल हीरालाल भूरानी

औद्योगिक नगरी भिवाड़ी की होनहार बेटी निष्ठा सोती ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। निष्ठा का चयन बीसीसीआई अंडर-19 वूमेन्स ट्रायंगुलर सीरीज की इंडिया-बी टीम में हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
भिवाड़ी की राइजिंग स्टार क्रिकेट अकादमी में अभ्यास करने वाली निष्ठा एक प्रतिभाशाली ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। उनके पिता एवं व्यवसायी विवेक सोती ने बताया कि उनकी बेटी पिछले छह वर्षों से क्रिकेट में इस मुकाम को हासिल करने के लिए लगातार तैयारी और मेहनत कर रही है। परिवार ने भी हर कदम पर उसका साथ दिया और उसके सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया। मां नीलम सोती ने भी बेटी का हौसला बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अकादमी के कोच सूरज चौधरी ने बताया कि निष्ठा शुरू से ही क्रिकेट के प्रति समर्पित रही हैं। नियमित अभ्यास, अनुशासन और लगन से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। निष्ठा की सफलता पर भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब अध्यक्ष दिनेश बेदी, उपाध्यक्ष लव खन्ना, सहित अनेक गणमान्य लोगों ने खुशी जताई और परिवार व कोच को बधाई दी। सभी ने निर्णय लिया कि टूर्नामेंट से लौटने पर निष्ठा का राइजिंग स्टार क्रिकेट अकादमी में स्वागत एवं सम्मान किया जाएगा। लोगों ने उम्मीद जताई कि निष्ठा भविष्य में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व कर देश और भिवाड़ी का नाम रोशन करेंगी।
📲Get App