🔥 TRENDING ঝাঁসির রানি লক্ষ্মীবাঈর জন্মজয়ন্তীতে... नवादा में जिला स्तरीय जनसुनवाई में 20... ग्यारस पूजा को लेकर उरई में दिखी धार्म... Mizoram Board Releases 2027 Exam Calen... Bengal Clinches SMAT 2026 Victory Over... Tinsukia Rallies Against Siang Dam; Ar...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

छह महीने से ज्यादा पुरानी सीवरेज समस्या के समाधान की ओर कदम, वार्ड 52 में निर्माण कार्य जारी

✍️ Reporter: Yash karyani 🗓 20 Nov 2026, 03:49 PM 👁 102
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
छह महीने से ज्यादा पुरानी सीवरेज समस्या के समाधान की ओर कदम, वार्ड 52 में निर्माण कार्य जारी

चांदनी चौक से झूलेलाल मंदिर तक सीवरेज लाइन का क्षतिग्रस्त हिस्सा दुरुस्त करने के लिए बनाया जा रहा चैंबर, जल्द राहत मिलने की उम्मीद

हनुमानगढ़ जंक्शन। वार्ड नंबर 52 में पिछले छह महीने से अधिक समय से बनी सीवरेज की समस्या के समाधान की दिशा में अब कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। चांदनी चौक से श्री झूलेलाल मंदिर तक जाने वाली सीवरेज पाइपलाइन का एक हिस्सा साइड से क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके चलते क्षेत्रवासियों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

अब पिछले कुछ दिनों से इस समस्या के समाधान के लिए मौके पर निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। क्षतिग्रस्त हिस्से पर चैंबर का निर्माण कर सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य जारी है।

वार्ड पार्षद सुनीता खन्ना एवं पार्षद प्रतिनिधि बंसी खन्ना ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद हनुमानगढ़ की सभापति मंजू रिणवा एवं उपसभापति सोनू बंसल के निर्देशन में यह कार्य करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है, जिसके बाद क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चली आ रही सीवरेज समस्या से राहत मिल सकेगी।

करीब छह महीने से अधिक समय से परेशानी झेल रहे वार्डवासियों को अब इस कार्य के पूरा होने का इंतजार है। क्षेत्रवासियों की अपेक्षा है कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा हो, ताकि भविष्य में दोबारा ऐसी समस्या उत्पन्न न हो और सीवरेज व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

रिपोर्टर जेठानंद कारयानी हनुमानगढ़
📲Get App