🔥 ट्रेंडिंग साकिना इटू ने नई सीमांकन को खारिज किया... GHMC ने EESL के साथ 1,720 करोड़ रुपये... टंडवा के बुकरू में रेलवे ब्रिज निर्माण... हैदराबाद में यशोदा अस्पतालों द्वारा रा... ध्रुव जुरेल ने 88 रनों के स्कोर के लिए... ಪಶ್ಚಿಮ ಬಂಗಾಳ ಪೊಲೀಸರು ಅಭಿಷೇಕ್ ಬ್ಯಾನರ್ಜಿ...
29 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
देश

चंद्रगुप्त कोल परियोजना में ग्रामीणों ने CMD के समक्ष उठाए रोजगार और ज्वॉइन लैटर और पहचान पत्र के मुद्दे, धरना पर केस दर्ज होने का लगाया आरोप

✍️ रिपोर्टर: Niranjan Kumar Saw 🗓 29 नव. 2026, 07:04 PM 👁 62
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

चंद्रगुप्त कोल परियोजना में ग्रामीणों ने CMD के समक्ष उठाए रोजगार और ज्वॉइन लैटर और पहचान पत्र के मुद्दे, धरना पर केस दर्ज होने का लगाया आरोप

चंद्रगुप्त कोल परियोजना में ग्रामीणों ने CMD के समक्ष उठाए रोजगार और ज्वॉइन लैटर और पहचान पत्र के मुद्दे, धरना पर केस दर्ज होने का लगाया आरोप

न्यूज 24 हजारीबाग केरेडारी 29 नवम्बर 2026
रिपोर्टर निरंजन कुमार साव

केरेडारी स्थित खनन क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने CCL के CMD एवं अन्य अधिकारियों के समक्ष रोजगार, मजदूरों के पहचान पत्र और धरना-प्रदर्शन के दौरान कथित रूप से फर्जी मुकदमों में फंसाए जाने का मुद्दा उठाया। मौके पर CISF के जवान, खनन प्रबंधक, सुशी इंफ्रा के GM आर एस यादव और कंपनी के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे

बातचीत के दौरान एक अधिकारी ने वर्दी के दुरुपयोग पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यदि प्रतिबंधित वर्दी बाजार में उपलब्ध है और आम लोग उसका अनुचित इस्तेमाल कर रहे हैं, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी

वहीं, एक महिला ग्रामीण ने आरोप लगाया कि खनन परियोजना शुरू होने के समय स्थानीय लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद थी, लेकिन अब उन्हें रोजगार के अवसरों से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि धरना-प्रदर्शन करने पर ग्रामीणों को कथित रूप से झूठे मुकदमों में फंसाने की आशंका बनी रहती है

ग्रामीणों ने यह भी सवाल उठाया कि परियोजना में काम कर रहे कुछ स्थानीय मजदूरों के पास पहचान पत्र नहीं हैं। ऐसी स्थिति में काम के दौरान दुर्घटना होने पर उनकी जिम्मेदारी और सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो सकते हैं

ग्रामीणों ने CMD के समक्ष यह भी अवगत कराया कि माइंस में सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है उन्होंने कहा कि बिना सुरक्षा उपकरण और बिना पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के मजदूरों से काम कराया जा रहा है, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है

ग्रामीणों की प्रमुख मांगें
1 स्थानीय एवं विस्थापित प्रभावित युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता मिले।
2 कार्यरत सभी मजदूरों को ज्वाइनिंग लेटर और आधिकारिक पहचान पत्र उपलब्ध कराया जाए।
3 शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ नियमानुसार निष्पक्ष कार्रवाई हो।
4 माइंस में सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए और मजदूरों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं

ग्रामीणों ने अधिकारियों से समस्याओं का समाधान कराने की मांग की अधिकारियों ने उनकी बातें सुनीं और मामले को देखने का आश्वासन दिया

अब सवाल यह है कि ग्रामीणों की इन मांगों पर CCL प्रबंधन कब तक ठोस कदम उठाता है
📲Get App