खेल
चौथी जिला योगासन प्रतियोगिता में KCS Public स्कूल, सरोजिनी नगर, लखनऊ को द्वितीय स्थान
यहाँ देखें:
▶️ YouTube
शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय के खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान, निदेशक राजेश कुमार एवं प्रधानाचार्या सुमन देवी ने दी बधाई
लखनऊ। योगासन स्पोर्ट्स फाउंडेशन ऑफ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित चौथी जिला योगासन खेल प्रतियोगिता-2026 में KCS Public School के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में लखनऊ के 25 विद्यालयों से आए 400 से अधिक खिलाड़ियों ने विभिन्न योगासन वर्गों में प्रतिभाग किया।
KCS Public School, सरोजिनी नगर, लखनऊ के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं योगासन वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा, संतुलन, लचीलापन, एकाग्रता एवं अनुशासन का परिचय दिया। उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय को प्रतियोगिता में Second Position से सम्मानित किया गया।
विद्यालय की इस उपलब्धि पर निदेशक श्री राजेश कुमार एवं प्रधानाचार्या श्रीमती सुमन देवी ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और अनुशासन ने विद्यालय को यह गौरवपूर्ण उपलब्धि दिलाई है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अजयदीप सिंह, पूर्व आईएएस अधिकारी तथा विशिष्ट अतिथि श्री राजेश कुमार जायसवाल ‘ऑक्सीजनमैन’ ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि योग बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास और अनुशासन का निर्माण करता है।
प्रतियोगिता में सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, सेंट फ्रांसिस स्कूल, डॉन बॉस्को स्कूल, लखनऊ पब्लिक स्कूल, जयपुरिया स्कूल सहित अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों के उत्साह और उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रतियोगिता का वातावरण पूरी तरह खेलमय रहा।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग, स्वास्थ्य, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं खेल भावना को बढ़ावा देना तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करना है।
KCS Public School के द्वितीय स्थान प्राप्त करने से विद्यालय परिवार, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों में खुशी का माहौल है।