🔥 TRENDING Haryana government reshuffles 14 senio... India's Tent Pegging Team Shines in Jo... Shiromani Committee Promises Full Supp... NDTV releases video featuring Chhattis... Haryana Launches District-Level Jail M... Two Patients Die at Gopalganj Sadar Ho...
15 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

*चौथे एवं अंतिम चरण में पंचायत समिति कोटकासिम में शांतिपूर्ण हुआ मतदान* *हरसौली सहित क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में मतदाताओं में दिखा उत्साह, प्रशासन रहा अलर्ट; अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की ली जानकारी*

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 15 Nov 2026, 03:32 PM 👁 22
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*चौथे एवं अंतिम चरण में पंचायत समिति कोटकासिम में शांतिपूर्ण हुआ मतदान*
*हरसौली सहित क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में मतदाताओं में दिखा उत्साह, प्रशासन रहा अलर्ट; अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की ली जानकारी*

खैरथल हीरालाल भूरानी
खैरथल-तिजारा जिले में पंचायती राज चुनाव के चौथे एवं अंतिम चरण के तहत पंचायत समिति कोटकासिम क्षेत्र में शनिवार को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। ग्राम पंचायत हरसौली, जटियाना, हरसौली, झाड़का, गुरगचक 1, नांगल सालिया, पतलिया सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में मतदाताओं ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। मतदान केंद्रों पर पुलिस एवं प्रशासन की टीमें तैनात रहीं और लगातार व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रखी। खैरथल तिजारा जिले के निर्वाचन अधिकारी अतुल प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने भी मतदान व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की। वहीं हरसौली कस्बे के मतदान केंद्र पर पुलिस टीम के साथ थाना प्रभारी रामनिवास यादव व्यवस्थाओं का जायजा लेते नजर आए। कस्बे सहित आसपास के गांवों में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली और मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चलता रहा।
सुबह मतदान शुरू होने के साथ ही मतदाताओं का केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गया। सुबह के समय मतदान की गति कुछ धीमी रही, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे पुरुषों और महिलाओं की भीड़ मतदान केंद्रों पर बढ़ने लगी। दोपहर के समय बड़ी संख्या में ग्रामीण घरों से निकलकर मतदान करने पहुंचे। मतदान को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रशासन की सतर्कता और पुलिस की मुस्तैदी के बीच पंचायत समिति कोटकासिम क्षेत्र में चौथे एवं अंतिम चरण का मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
📲Get App