🔥 TRENDING Live-action film adaptation of Metal S... Actor alleges crew mistreatment and br... BJP Criticises Tamil Nadu Govt’s Choic... Tamil Nadu Secures Rs 58,214 Crore in... IMD predicts heavy rainfall across sou... Cold Wave Alert Issued for Bhopal, Sha...
26 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

चारामा पुलिस की पाठशाला में जागरूकता की सीख, 250 विद्यार्थियों को साइबर ठगी, महिला सुरक्षा और नशामुक्ति का पाठ!

✍️ Reporter: Devendra Kumar पोया 🗓 26 Nov 2026, 12:08 PM 👁 22
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कांकेर। विद्यार्थियों को अपराधों के प्रति जागरूक और सुरक्षित रखने के उद्देश्य से चारामा पुलिस ने ग्राम जैसाकर्रा स्थित St. Alphonso English Medium School में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में करीब 250 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को साइबर अपराध, यातायात नियम, महिला सुरक्षा और नशामुक्ति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी सुरेश कुमार राठौर सहित पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को हेलमेट, सीट बेल्ट के उपयोग, नाबालिगों द्वारा वाहन नहीं चलाने और सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी।

वहीं महिला एवं बालिका सुरक्षा, गुड टच-बैड टच, अभिव्यक्ति ऐप, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी और ओटीपी साझा नहीं करने जैसे विषयों पर भी जागरूक किया गया। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत करने की जानकारी दी गई।

इसके साथ ही विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणाम बताते हुए नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।
📲Get App