🔥 TRENDING Unisba Media Daily Current Affairs Pag... Investigation Launched into Death of P... Nobel Committee Announces 2023 Physics... शिवपुरी की कृष्णा कुशवाह ने 10 हजार रु... बिलौआ में गिट्टी के अवैध परिवहन पर 12... Smriti Mandhana Appointed New Captain...
07 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sports

चारामा ब्लॉक के ग्राम बड़ेगौरी से खेल जगत की बड़ी खबर सामने आई है,

✍️ Reporter: Devendra Kumar Poya 🗓 07 Oct 2026, 09:13 AM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
जहां पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक समापन हुआ। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और खेलप्रेमियों को चौकों-छक्कों से भरपूर मुकाबले देखने को मिले।

फाइनल मुकाबले में भानबेड़ा बुंदेली की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कोड़ेजुंगा चिवरांज की टीम उपविजेता रही, जबकि कांकेर डीआरजी टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

फाइनल मुकाबले के बाद विजेता टीमों और खिलाड़ियों को अतिथियों एवं ग्राम पदाधिकारियों ने पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सरपंच श्रीमती गोमलेश्वरी सेवता ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना के साथ आगे बढ़ने और क्षेत्र का नाम रोशन करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में श्रीमती बिसमुथ नरेटी, जनपद पंचायत सदस्य दरगहन, अनमोल मांडवे, जनपद पंचायत सदस्य कोटरा, जिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, उपसरपंच, वार्ड पंच सहित ग्राम के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।

बड़ेगौरी में आयोजित इस क्रिकेट प्रतियोगिता ने खिलाड़ियों की प्रतिभा को मंच देने के साथ ही पूरे क्षेत्र में खेल भावना और उत्साह का माहौल बनाया।
📲Get App