🔥 TRENDING Speed News Airs 8:30 AM Bulletin on No... Teen’s Kidney Damage Linked to Mercury... India Captain Rohit Sharma Praises Bow... Safran Eyes ₹4,000 Crore Investment in... Tagore portrait in Bangladesh vandalis... उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के जाल...
23 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

चर्चित माधुरी हत्याकांड में फरार आरोपियों के घर हरसिद्धि पुलिस ने किया कुर्की

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 23 Nov 2026, 02:24 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मोतिहारी जिला के हरसिद्धि थाना कि पुलिस ने चर्चित माधुरी हत्याकांड के फरार आरोपियों के घर किया कुर्की

मोतिहारी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

चर्चित माधुरी हत्याकांड में फरार आरोपियों के घर हरसिद्धि पुलिस ने की कुर्की-जब्ती
फरार आरोपी के घर का गेट-ग्रिल व खिड़किया पर पुलिस का चला हाथोंड़ा

मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के चर्चित माधुरी हत्याकांड में हरसिद्धि पुलिस की बड़ी करवाई,हत्या कांड के फरार आरोपियों के जागापाकड़ गांव स्थित घर पर खूब चले हथौड़ा के साथ हरसिद्धि पुलिस कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। चर्चित माधुरी हत्याकांड के नामजद आरोपी पति व ससुर पन्नालाल साह व अनमोल साह के घर की कुर्की हुई। गेट, ग्रिल व दरवाजे- खिड़कियां तोड़कर घर में रखे बर्तन सहित अन्य सामान को पुलिस ने कुर्क किया। हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में करीब चार घंटे तक घर की कुर्की चली। मालूम हो कि ओलहा गांव के अजय कुमार साह की पुत्री माधुरी कुमारी की दहेज के लिए 11 मार्च 2026 की रात हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप है। मामले में मृतक माधुरी के पिता ने थाना में आवेदन देकर पति अनमोल साह, ससुर पन्नालाल साह सहित पांच को नामजद किया था। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश से कुर्की हुई है। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। कुर्की के बाद भी अगर आरोपी आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो आगे और सख्त कार्रवाई की जाएगी। गांव में कुर्की की कार्रवाई के दौरान काफी संख्या में लोग जुटे रहे।
📲Get App