🔥 TRENDING पिंडवाड़ा में अज्ञात चोरों ने फैक्ट्री... ग्राम चुरहा नवदिया में 15 अक्टूबर को ह... ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ: ਇੰਫਲੂਐਂਸਰ ਦਾ ਗੋਲੀਆਂ ਮਾਰ ਕੇ... इंटरलॉकिंग के नाम पर खानापूर्ति! 300 म... चुनाव चिन्हों का वितरण मतदान से 17 घंट... भोपाल: करोंद चौराहे से लापता युवक की त...
04 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

चोर दुकान में मोबाइल चोरी कर छोड़ गया लेटर पुलिस कर रही है मामले की जांच

✍️ Reporter: Rajendra Kumar 🗓 04 Oct 2026, 12:46 PM 👁 389
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
नाचना बस स्टैंड में मोबाइल दुकान की खिड़की तोड़कर चोरी, 8-10 मोबाइल ले गया चोर; पीछे छोड़ गया लेटर

नाचना। नाचना बस स्टैंड परिसर में स्थित एक मोबाइल दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। चोर दुकान के पीछे लगी खिड़की तोड़कर अंदर घुसा और करीब 8 से 10 पुराने एंड्रॉयड मोबाइल चोरी कर ले गया। हैरानी की बात यह है कि चोरी करने के बाद चोर दुकान में एक लेटर भी छोड़कर गया।

दुकान मालिक भीमसेन ने बताया कि घटना का पता लगने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। इस संबंध में पुलिस में आवेदन दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर चोरी से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। वहीं, दुकान में छोड़े गए लेटर को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है। पुलिस चोर की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

बस स्टैंड परिसर में हुई इस चोरी की घटना और चोर द्वारा लेटर छोड़े जाने की बात से मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने के प्रयास में जुटी है।
📲Get App