🔥 TRENDING Indigenous Light Armored Vehicle Devel... RPF Nabs Nasik Heist Fugitive on Dadar... Ajmer Man Arrested for Rs 1 Lakh Fraud... कटिहार पुलिस लाइन 5मे रह रहा था फर्जी... १ मेच्या ग्रामसभेसाठी १०० ग्रामस्थांची... स्थानीय युवाओं लोकल यूथ की स्थिति
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

चूरू: सरपंच चुनाव की जिद में पिता ने बेटे-बहू को कार से कुचलकर उतारा मौत के घाट

✍️ Reporter: Mahendra Kumar Mitharwal 🗓 15 Oct 2026, 07:24 AM 👁 67
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राजस्थान के चूरू जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ सरपंच का चुनाव लड़ने को लेकर हुए विवाद में एक पिता ने कथित तौर पर अपनी गाड़ी से बेटे और बहू को कुचलकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है।

चूरू जिले के तारानगर थाना क्षेत्र के चंगोई गांव में मंगलवार देर रात एक पिता ने सरपंच चुनाव लड़ने की जिद में अपने बेटे और बहू को कार से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के अनुसार, धर्मकांटा संचालक रामचंद्र जाट (60) सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था, लेकिन उसका बेटा रविंद्र (40) और बहू महिंद्रा (35) उसे इस फैसले से मना कर रहे थे। इसी बात को लेकर परिवार में कई दिनों से विवाद चल रहा था।

मंगलवार रात को भी पिता-पुत्र के बीच इसी बात को लेकर घर पर कहासुनी हुई थी। इसके बाद रविंद्र और महिंद्रा धर्मकांटे पर चले गए। कुछ देर बाद रामचंद्र अपनी पत्नी धर्मा देवी के साथ वहां पहुंचा और फिर से विवाद शुरू हो गया। पुलिस उपाधीक्षक रोहित सांखला ने बताया कि विवाद के बाद जब रविंद्र और महिंद्रा घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में रामचंद्र ने अपनी कार से दोनों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी रामचंद्र जाट को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। घटना में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को तारानगर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहाँ पोस्टमार्टम के बाद उन्हें परिजनों को सौंपा जाएगा।

गौरतलब है कि तारानगर क्षेत्र में पंचायत चुनाव के चौथे चरण के तहत 16 नवंबर को पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान होना है। इस घटना ने चुनावी माहौल के बीच क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।
📲Get App