🔥 ट्रेंडिंग इंदौर का ट्रिपल लेयर ब्रिज एमआर-10 जंक... मध्यप्रदेश ने राज्य कर्मचारी आयोग का प... प्रेस बयान दौसा: खेत की मेड़ और बिजली विवाद में ख... अररिया, 14 अक्टूबर 2026 बिहार के हाजीपुर में बड़ा नाव हादसा: न...
14 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

चुनाव ना लड़ने देने पर पिता ने कर दी बेटे बहू की मौत

✍️ रिपोर्टर: Hetram 🗓 14 अक्टू. 2026, 06:38 PM 👁 10
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
तारानगर तहसील के चंगोई गांव में नृशंस हत्याकांड : जल्लाद रूपी पिता ने पुत्र और पुत्रवधू की कर दी हत्या...

चुरू जिले के तारानगर थाना क्षेत्र के चंगोई गांव में घर के राजनैतिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपने ही पुत्र और पुत्रवधू की बेरहमी से हत्या कर डाली। आरोपी रामचंद्र है जो तारानगर में फाइनेंस का काम भी करता है। मृतक दंपति आरोपी का पुत्र रविंदर और पुत्रवधू महिंद्रा देवी है।
मिली जानकारी के अनुसार पंचायत के चल रहे चुनाव को लेकर घर में विवाद था एवं विवाद के चलते घर में क्लेश हो रहा था। चुनाव विवाद के कारण पहले रामचंद्र ने अपने पत्नी के साथ मारपीट की और जब पुत्र और पुत्रवधू बचाव के लिए आए तो रामचंद्र ने अपनी गाड़ी से टक्कर मारकर पुत्र एवं पुत्रवधू की हत्या कर दी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई तथा पुलिस टीम एवं उच्चाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने टीमें गठित की तथा आरोपी पिता रामचंद्र को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हत्या में प्रयुक्त गाड़ी पर बरामद कर ली है। निश्चित ही बहुत ही दर्दनाक और शर्मनाक घटना हुई है। राजनीति में एक हंसते खेलते परिवार को बर्बाद कर दिया है।
📲Get App